लखनपुर के पीएम श्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव, नवप्रवेशी विद्यार्थियों का हुआ आत्मीय स्वागत
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सूरजपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू
मिठाई खिलाकर और अध्ययन सामग्री वितरित कर विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह, नए शैक्षणिक सत्र के लिए दी शुभकामनाएं।
सूरजपुर ACGN:- पी.एम. श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी विद्यालय, लखनपुर में शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम उत्साह और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें नए शैक्षणिक जीवन की शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया गया तथा अध्ययन सामग्री वितरित कर शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया। उपस्थित अतिथियों ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि नया शैक्षणिक सत्र उनके जीवन में ज्ञान, अनुशासन, सफलता और नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त करे।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा में सक्रिय सहयोग देने का आग्रह किया गया।

इस अवसर पर शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे और सभी ने नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत उत्साहपूर्वक की।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


