भुवनेश्वरपुर में अमृत सरोवर परिसर में चला स्वच्छता महाअभियान, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने किया श्रमदान
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सूरजपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संतोष यादव
कलेक्टर के निर्देश पर चला विशेष स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने लिया गांव को स्वच्छ रखने का संकल्प
सूरजपुर ACGN :- कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विजेंद्र सिंह पाटले के मार्गदर्शन में शुक्रवार को विकासखंड रामानुजनगर के ग्राम भुवनेश्वरपुर स्थित पंचायत भवन एवं अमृत सरोवर परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।

अभियान का नेतृत्व एसडीएम रामानुजनगर ने किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों, बिहान की स्वच्छाग्रही दीदियों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने श्रमदान कर परिसर की साफ-सफाई की।

अभियान के दौरान अमृत सरोवर परिसर, पंचायत भवन तथा आसपास के क्षेत्रों में फैले कचरे की सफाई की गई और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया। जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष, जनपद सदस्य, पूर्व जनपद सदस्य, सरपंच, पंच, बीएमओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान कर अभियान को सफल बनाया।

स्वच्छता अभियान के दौरान जिन लोगों द्वारा अपने घरों एवं दुकानों के सामने कचरा फेंका गया था, उन्हें भी मौके पर बुलाकर अभियान में शामिल किया गया।

अधिकारियों ने उन्हें खुले स्थानों पर कचरा नहीं फेंकने, निर्धारित स्थानों पर ही कचरा डालने तथा गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने की समझाइश दी।

अभियान के समापन पर सभी उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। सभी ने अपने घर, गांव और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

अधिकारियों ने कहा कि जनसहभागिता से ही स्वच्छ और स्वस्थ गांव का निर्माण संभव है तथा ऐसे अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


