पश्चिम क्षेत्र के स्पा सेंटरों पर पुलिस का अचानक छापा, 10 स्पा सेंटरों की हुई सघन जांच
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय
नियमों के पालन, सीसीटीवी व्यवस्था और कर्मचारियों के दस्तावेजों की जांच, उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
रायपुर ACGN :- रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने शहर में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा स्पा सेंटरों के संचालन को निर्धारित नियमों के अनुरूप सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पश्चिम क्षेत्र में विशेष आकस्मिक जांच अभियान चलाया।

इस दौरान सरस्वती नगर, आजाद चौक और डी.डी. नगर थाना क्षेत्रों में संचालित 10 स्पा सेंटरों का गहन निरीक्षण किया गया।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) श्री संदीप पटेल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) श्री राहुल देव शर्मा के नेतृत्व में सहायक पुलिस आयुक्तों, थाना प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त टीम ने स्पा सेंटरों में पहुंचकर संचालन व्यवस्था का बारीकी से परीक्षण किया।

जांच के दौरान कर्मचारियों के पहचान संबंधी दस्तावेज, आगंतुकों का रिकॉर्ड, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशील स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था, आवश्यक लाइसेंस एवं अन्य वैधानिक अभिलेखों का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया।

साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया कि स्पा सेंटरों का संचालन शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं शर्तों के अनुरूप हो तथा वहां किसी प्रकार की अवैध अथवा संदिग्ध गतिविधि संचालित न हो।

निरीक्षण के दौरान संचालकों को सभी अभिलेख अद्यतन रखने, कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन कराने, सीसीटीवी कैमरों को नियमित रूप से चालू रखने तथा शासन के सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियमों के उल्लंघन या किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पाए जाने पर संबंधित संचालकों के विरुद्ध विधिसम्मत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने कहा कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के आकस्मिक जांच अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


