हाथी के हमले में ग्रामीण की दर्दनाक मौत, विधायक फूल सिंह राठिया पहुंचे पीड़ित परिवार के बीच
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
करतला क्षेत्र के ग्राम पिड़िया में हुई दुखद घटना, वन विभाग को शीघ्र मुआवजा देने के निर्देश
कोरबा ACGN:- कोरबा जिले के करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पिड़िया में जंगली हाथी के हमले से एक ग्रामीण की दर्दनाक मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान जहाज सिंह राठिया के रूप में हुई है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक फूल सिंह राठिया तत्काल ग्राम पिड़िया पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। विधायक ने मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा क्षेत्र और शासन-प्रशासन उनके साथ खड़ा है। उन्होंने परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

मौके पर मौजूद वन विभाग के अधिकारियों से चर्चा करते हुए विधायक ने मृतक के परिजनों को नियमानुसार मिलने वाली सहायता राशि एवं अन्य लाभ शीघ्र प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, ऐसे में प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

विधायक श्री राठिया ने वन विभाग से क्षेत्र में हाथियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने तथा ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि गांवों में समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को हाथियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी जानी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं को रोका जा सके।
ग्रामवासियों ने भी हाथियों की लगातार मौजूदगी पर चिंता व्यक्त करते हुए वन विभाग से स्थायी समाधान की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों के दल के कारण क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है और खेती-किसानी के साथ जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है।
फिलहाल वन विभाग द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है तथा प्रभावित परिवार को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पूरे क्षेत्र में इस घटना को लेकर गहरा शोक व्याप्त है।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


