नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मड़वा ताप विद्युत संयंत्र में पालना घर का शुभारंभ, महिला कर्मचारियों को मिलेगी बड़ी सुविधा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

मड़वा ताप विद्युत संयंत्र में पालना घर का शुभारंभ, महिला कर्मचारियों को मिलेगी बड़ी सुविधा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

मुख्य अभियंता एच.एन. कोसरिया ने किया उद्घाटन, बच्चों की देखभाल के साथ सुरक्षित एवं सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा

जांजगीर-चांपा ACGN :- छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी के अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह (एबीवीटीपीएस) मड़वा में महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए संयंत्र परिसर में नए पालना घर का शुभारंभ किया गया। मुख्य अभियंता श्री एच.एन. कोसरिया ने विधिवत शुभारंभ कर इस सुविधा का लोकार्पण किया।

पालना घर प्रारंभ होने से अब संयंत्र में कार्यरत महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने छोटे बच्चों की देखभाल और सुरक्षा को लेकर चिंता नहीं करनी पड़ेगी। वे अपने बच्चों को सुरक्षित वातावरण में छोड़कर निश्चिंत होकर अपने कार्यों का निर्वहन कर सकेंगी। यह पहल महिला कर्मचारियों के लिए कार्यस्थल पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

पालना घर का संचालन प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5:30 बजे तक किया जाएगा। यहां बच्चों के आराम करने के लिए आवश्यक व्यवस्था के साथ खेल सामग्री, मनोरंजन के लिए दूरदर्शन, ध्वनि प्रणाली तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि बच्चों का समय सुरक्षित और आनंददायक वातावरण में व्यतीत हो सके।

शुभारंभ समारोह के उपरांत मुख्य अभियंता श्री एच.एन. कोसरिया, अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री आलोक लकरा, श्री आर.एल. ध्रुव, श्री एन. लकरा तथा श्री आर.के. नायक ने पालना घर परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

विद्युत उत्पादन कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए भविष्य में भी इस प्रकार की कल्याणकारी सुविधाओं का विस्तार किया जाता रहेगा, जिससे कार्यस्थल पर बेहतर वातावरण और कार्यकुशलता को बढ़ावा मिल सके।

प्रदीप मिश्रा

देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल

अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now