जर्जर सड़कों और ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाने सड़क मरम्मत व चौड़ीकरण की मांग
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु ने मुख्यमंत्री, कलेक्टर और निगम आयुक्त को भेजा पत्र, शहर की बदहाल सड़कों पर जताई चिंता
कोरबा ACGN:- नगर पालिक निगम कोरबा के नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु ने मुख्यमंत्री, कोरबा कलेक्टर एवं नगर निगम आयुक्त को पत्र प्रेषित कर निगम क्षेत्र की जर्जर सड़कों के शीघ्र मरम्मत, जीर्णोद्धार तथा आवश्यकता अनुसार चौड़ीकरण की मांग की है। उन्होंने कहा कि शहर की सड़कों की बदहाल स्थिति के कारण आम नागरिकों को प्रतिदिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कृपाराम साहु ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि नगर निगम का वार्षिक बजट लगभग 900 करोड़ रुपये तथा जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) का बजट लगभग 600 करोड़ रुपये होने के साथ-साथ सीएसआर, अधोसंरचना, राजस्व एवं आपदा मद से भी करोड़ों रुपये उपलब्ध होने के बावजूद शहर की सड़कों की स्थिति बेहद खराब बनी हुई है। कई प्रमुख मार्गों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जबकि कई स्थानों पर सड़कें संकरी होने के कारण लगातार यातायात जाम की स्थिति बनी रहती है।
उन्होंने कहा कि रिहायशी क्षेत्रों की गलियों में जलभराव से राहगीरों, स्थानीय निवासियों और व्यापारियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात से पहले नालियों की समुचित सफाई कराने की मांग की गई थी, लेकिन समय पर संपूर्ण सफाई नहीं होने से नालियों का गंदा एवं बदबूदार पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे नागरिकों की परेशानी और बढ़ गई है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कोरबा में ट्रैफिक जाम अब शहरवासियों की दैनिक समस्या बन चुकी है। इसे देखते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री, कलेक्टर एवं निगम आयुक्त से आग्रह किया है कि नागरिकों को ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने तथा सुगम और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए निगम क्षेत्र की सड़कों का उचित रखरखाव, मरम्मत, जीर्णोद्धार एवं आवश्यकतानुसार चौड़ीकरण शीघ्र कराया जाए।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


