नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ओडिशा में जमीन की खरीद-बिक्री होगी पूरी तरह कैशलेस, पंजीकरण प्रक्रिया में बड़ा बदलाव – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

ओडिशा में जमीन की खरीद-बिक्री होगी पूरी तरह कैशलेस, पंजीकरण प्रक्रिया में बड़ा बदलाव

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

भुवनेश्वर, ओडिशा

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता :- स्वामी बिजया नंद जी महाराज

नकद लेनदेन पर पूरी तरह रोक, डिजिटल भुगतान से होगी रजिस्ट्री; दलाल मुक्त और पारदर्शी व्यवस्था का दावा

भुवनेश्वर ACGN :- ओडिशा सरकार ने जमीन की खरीद-बिक्री और पंजीकरण प्रक्रिया को पूरी तरह कैशलेस बनाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद पंजीकरण के दौरान किसी भी प्रकार का नकद लेनदेन नहीं किया जाएगा। राज्य सरकार का उद्देश्य पंजीकरण प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल और दलालों के प्रभाव से मुक्त बनाना है।

राजस्व मंत्री सुरेश पुजारी ने बताया कि अब तक जमीन पंजीकरण के दौरान 15 हजार रुपये तक नकद भुगतान की अनुमति थी, लेकिन नई व्यवस्था लागू होने के बाद पूरा भुगतान केवल डिजिटल माध्यम से ही किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि नई प्रणाली के तहत लोगों को बार-बार पंजीकरण कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जमीन मालिक को केवल एक बार अपनी पहचान सत्यापित कराने के लिए पंजीकरण कार्यालय जाना होगा। इसके बाद पूरी प्रक्रिया पूर्ण होने पर संबंधित दस्तावेज ऑनलाइन उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

राजस्व मंत्री ने कहा कि इस नई व्यवस्था के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राजस्व विभाग जल्द ही विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी करेगा। साथ ही राजस्व अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, ताकि नई व्यवस्था का सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

सरकार का मानना है कि इस पहल से जमीन पंजीकरण प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सुगम और भ्रष्टाचार मुक्त बनेगी। साथ ही पंजीकरण कार्यालयों में दलालों की भूमिका पर प्रभावी अंकुश लगेगा और आम नागरिकों को बेहतर एवं सुविधाजनक सेवाएं मिल सकेंगी।

प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)

निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर — हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

हमारी टीम का हिस्सा बनें। अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now