नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पर्यटन मंत्रालय के महानिदेशक सुमन बिल्ला का छत्तीसगढ़ में आत्मीय स्वागत, पर्यटन विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

पर्यटन मंत्रालय के महानिदेशक सुमन बिल्ला का छत्तीसगढ़ में आत्मीय स्वागत, पर्यटन विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया स्वागत, प्रदेश की पर्यटन संभावनाओं और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर हुआ मंथन।

रायपुर ACGN:- भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के महानिदेशक सुमन बिल्ला के छत्तीसगढ़ आगमन पर रायपुर में उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। छत्तीसगढ़ के पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में उनका पारंपरिक सम्मान करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक, धार्मिक एवं प्राकृतिक पर्यटन स्थलों के विकास तथा राज्य में पर्यटन की अपार संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रदेश को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों पर जोर दिया।
बैठक में पर्यटन क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, स्थानीय रोजगार के नए अवसर सृजित करने तथा पर्यटन आधारित आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित लोगों ने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र सरकार के सहयोग और राज्य सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ का पर्यटन क्षेत्र नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।
रायपुर एयरपोर्ट पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने महानिदेशक सुमन बिल्ला का पारंपरिक सम्मान करते हुए उन्हें छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत से जुड़े प्रतीक चिन्ह भेंट किए। कार्यक्रम में पर्यटन विभाग के अधिकारी, सरगुजा भाजयुमो के युवा नेता सौरभ अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
हमारी टीम का हिस्सा बने और अपने क्षेत्र के समाचार और विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now