रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4.18 किलो गांजा के साथ ओडिशा का अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय
एंटी क्राइम, एएनटीएफ और पंडरी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 2.09 लाख रुपये का गांजा जब्त, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस।
रायपुर ACGN:- राजधानी रायपुर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर के संयुक्त मार्गदर्शन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) तथा थाना पंडरी पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए ओडिशा के एक अंतर्राज्यीय आरोपी को 4.180 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 3 जुलाई 2026 को सूचना मिली थी कि थाना पंडरी क्षेत्र के कापा स्थित माल धक्का रोड के पास एक व्यक्ति अपने बैग में गांजा रखकर बिक्री करने की फिराक में है। सूचना मिलते ही संयुक्त पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन टीम ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मानस रंजन नाग बताया।
तलाशी के दौरान आरोपी के बैग से 4.180 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख 9 हजार रुपये, तथा 500 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने कुल 2 लाख 9 हजार 500 रुपये मूल्य का मशरूका जब्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 190/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मानस रंजन नाग (28 वर्ष), पिता सर्वेश्वर नाग, निवासी ग्राम सिनापाली, थाना सिनापाली, जिला नुआपाड़ा (ओडिशा), हाल निवासी लोधीपारा वर्मा बाड़ा, थाना पंडरी, रायपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी से फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर पूछताछ की जा रही है, ताकि गांजा तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों और पूरे नेटवर्क का पता लगाकर उनके विरुद्ध भी एंड-टू-एंड कार्रवाई की जा सके।
प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
हमारी टीम का हिस्सा बने और अपने क्षेत्र के समाचार और विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


