नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर कोरबा में भाजपा का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन, राष्ट्रवाद के संकल्प से गूंजा जिला कार्यालय – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर कोरबा में भाजपा का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन, राष्ट्रवाद के संकल्प से गूंजा जिला कार्यालय

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा (छत्तीसगढ़)

By ACGN 7647981711, 9303948009


भाजपा जिला कार्यालय टी.पी. नगर में आयोजित सम्मेलन में राष्ट्रवादी विचारधारा पर हुआ मंथन, वक्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के जीवन और योगदान को बताया प्रेरणास्रोत।

कोरबा ACGN:- भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रखर पुरोधा, भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष एवं महान शिक्षाविद डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर जिला कार्यालय टी.पी. नगर में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर से बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर उनके राष्ट्रवादी विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।


कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडेय मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने की। सम्मेलन में डॉ. मुखर्जी के जीवन, विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर विस्तृत चर्चा की गई।


प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी केवल महान शिक्षाविद ही नहीं, बल्कि अखंड भारत के प्रबल समर्थक थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और स्वाभिमान की रक्षा के लिए उनका जीवन समर्पित रहा, जो आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।


भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्रहित में नेहरू-लियाकत समझौते का विरोध कर मंत्री पद से त्यागपत्र दिया था। उन्होंने बताया कि वर्ष 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना हुई और 1952 के प्रथम आम चुनाव में पार्टी के तीन सांसद निर्वाचित हुए। उन्होंने कहा कि “एक देश में दो विधान, दो निशान और दो प्रधान नहीं चलेंगे” का नारा राष्ट्र की एकता का प्रतीक बना।


उन्होंने आगे कहा कि 1980 में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई और अटल बिहारी वाजपेयी इसके प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। शुरुआती कठिनाइयों के बावजूद पार्टी ने संघर्ष करते हुए देश में मजबूत राजनीतिक उपस्थिति दर्ज कराई। गोपाल मोदी ने कार्यकर्ताओं से डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सह संभाग प्रभारी रायपुर डॉ. राजीव सिंह ने कहा कि डॉ. मुखर्जी के विचार आज भी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए ऊर्जा का स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि संगठन की शक्ति उसके कार्यकर्ता होते हैं और प्रत्येक कार्यकर्ता को सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के भाव के साथ कार्य करना चाहिए।


कार्यक्रम में विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर संजू देवी राजपूत, वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन सहित अनेक जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रवाद, संगठनात्मक एकजुटता और डॉ. मुखर्जी के विचारों के प्रति समर्पण के संकल्प के साथ हुआ।

प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
हमारी टीम का हिस्सा बने और अपने क्षेत्र के समाचार और विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now