गोपाल मोदी के नेतृत्व में भिलाई बाजार मंडल बना डिजिटल प्रशिक्षण का मॉडल, DLP महाअभियान ने पकड़ी रफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा (छत्तीसगढ़)
By ACGN 7647981711, 9303948009
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्रशिक्षण, स्मार्टफोन एप के माध्यम से संगठनात्मक दक्षता और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी।
कोरबा ACGN:- भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक सशक्तिकरण को मजबूत करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान (DLP) को भिलाई बाजार मंडल में व्यापक गति मिल रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में मंडल अध्यक्ष श्री दिनेश कुमार राठौर एवं उनकी टीम द्वारा यह अभियान बूथ स्तर तक सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है।
इस महाअभियान के अंतर्गत कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन के माध्यम से विशेष एप पर डिजिटल प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण में भारतीय जनता पार्टी के गौरवशाली इतिहास, पार्टी की पंचनिष्ठा, नमो एप के उपयोग, संगठनात्मक संरचना तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।
प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता को डिजिटल प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया जा रहा है, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह और सक्रियता देखी जा रही है। भिलाई बाजार मंडल के सभी शक्ति केंद्रों एवं बूथों पर कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ इस अभियान को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।
मंडल अध्यक्ष दिनेश कुमार राठौर ने कहा कि यह डिजिटल प्रशिक्षण अभियान संगठन को तकनीकी रूप से अधिक सक्षम, अनुशासित और जनसेवा के प्रति अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यम से प्राप्त यह प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं के वैचारिक, संगठनात्मक एवं तकनीकी कौशल को सशक्त करेगा, जिससे वे सरकार की योजनाओं और पार्टी की नीतियों को अधिक प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचा सकेंगे।
प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
हमारी टीम का हिस्सा बने और अपने क्षेत्र के समाचार और विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


