नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हर बच्चे तक पहुंचे पोलियो सुरक्षा का कवच, मंत्री राजेश अग्रवाल ने पिलाई दो बूंद जिंदगी की – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

हर बच्चे तक पहुंचे पोलियो सुरक्षा का कवच, मंत्री राजेश अग्रवाल ने पिलाई दो बूंद जिंदगी की

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सरगुजा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का लखनपुर से शुभारंभ, प्रदेश के 36 लाख बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाने का लक्ष्य

सरगुजा ACGN:- राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने अंबिकापुर जिले के लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की जीवनरक्षक दो बूंद पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बच्चों का स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करना सरकार और समाज दोनों की जिम्मेदारी है। पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए प्रत्येक बच्चे तक समय पर खुराक पहुंचाना जरूरी है।
मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि भारत ने जनभागीदारी और स्वास्थ्य विभाग के लगातार प्रयासों से पोलियो पर नियंत्रण स्थापित किया है। इस उपलब्धि को बनाए रखने के लिए हर परिवार को जागरूक होकर अपने आसपास के सभी पात्र बच्चों को पोलियो की खुराक दिलानी चाहिए।


उन्होंने कहा कि “दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत बरकरार” केवल एक नारा नहीं बल्कि देश के स्वस्थ भविष्य का संकल्प है। कोई भी बच्चा बूथ तक नहीं पहुंच पाता है तो स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर पहुंचकर उसे दवा पिलाएगी।
प्रदेश में 28 से 30 जून तक चलने वाले इस अभियान में करीब 35 लाख 98 हजार 904 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए पूरे राज्य में 14 हजार 396 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। अभियान को सफल बनाने के लिए हजारों स्वास्थ्यकर्मी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन और स्वयंसेवक तैनात किए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों, शहरी बस्तियों, निर्माण स्थलों और प्रवासी परिवारों के बच्चों तक विशेष रूप से पहुंच बनाई जा रही है, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो सुरक्षा से वंचित न रहे।
मंत्री श्री अग्रवाल ने स्वास्थ्य विभाग की टीमों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों का स्वास्थ्य ही देश की सबसे बड़ी पूंजी है। स्वस्थ बचपन से ही मजबूत राष्ट्र का निर्माण संभव है।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चिकित्सक, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के साथ ही लोगों को नियमित टीकाकरण और स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया गया।

प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हमारी टीम का हिस्सा बने और अपने क्षेत्र के समाचार और विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now