नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कोरबा पश्चिम में 191 बच्चों को पिलाई गई पोलियो की दो बूंद, एचटीपीएस में चला विशेष अभियान – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

कोरबा पश्चिम में 191 बच्चों को पिलाई गई पोलियो की दो बूंद, एचटीपीएस में चला विशेष अभियान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत हसदेव ताप विद्युत ग

ृह में बच्चों के स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर किया गया टीकाकरण
कोरबा ACGN:- हसदेव ताप विद्युत गृह (एचटीपीएस) कोरबा पश्चिम में राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई गई। अभियान का शुभारंभ मुख्य अभियंता श्री एचके. सिंह एवं संकल्प महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती रूक्मणी सिंह ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया।
कोरबा पश्चिम स्थित विभागीय चिकित्सालय, कॉलोनी के शॉपिंग सेंटर सहित मोबाइल यूनिट के माध्यम से आयोजित अभियान में कुल 191 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अभिभावकों को पोलियो उन्मूलन अभियान के महत्व की जानकारी देते हुए बच्चों को समय पर टीकाकरण कराने की अपील की।


मुख्य अभियंता श्री एचके. सिंह ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान भारत सरकार का महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान है। देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं।
कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री एमके. गुप्ता ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती अभिलाषा गुप्ता के साथ बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई। अभियान का समन्वय अतिरिक्त मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एमआर. स्नेही ने किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. श्वेतांबरी महंता, डॉ. रेणु कौशिक, डॉ. प्रीति पूनम कुजूर, डॉ. प्रवीण कुमार पटेल, चिकित्साधिकारी डॉ. किशन निर्मलकर सहित चिकित्सा विभाग की टीम ने अभियान को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।

प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हमारी टीम का हिस्सा बने और अपने क्षेत्र के समाचार और विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now