रामगढ़-उदयपुर में मंत्री राजेश अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं संग सुनी प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सरगुजा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू
प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी विचारों को जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण की दिशा में बताया महत्वपूर्ण
सरगुजा ACGN:- छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने अपने विधानसभा क्षेत्र रामगढ़-उदयपुर में रविवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया।
इस अवसर पर मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं बल्कि प्रधानमंत्री का देश के करोड़ों नागरिकों से सीधा और आत्मीय संवाद है। यह कार्यक्रम समाज में सकारात्मक सोच, जनभागीदारी, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने का कार्य करता है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी विचार देशवासियों को समाजहित एवं राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। ‘मन की बात’ के माध्यम से देश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे नवाचार, जनकल्याणकारी कार्यों और प्रेरणादायी प्रयासों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचती है।

मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम नागरिकों को अपने क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित करते हैं। प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन देश के विकास, सामाजिक समरसता और जनकल्याण की दिशा में नई ऊर्जा प्रदान करता है।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना और समाजहित में बताए गए संदेशों को अपनाने का संकल्प लिया।
प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हमारी टीम का हिस्सा बने और अपने क्षेत्र के समाचार और विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


