नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , वनांचल पहुंचकर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, विकास कार्यों की दी सौगात – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

वनांचल पहुंचकर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, विकास कार्यों की दी सौगात

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

8 गांवों में जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, बिजली, पानी, सड़क सहित मूलभूत सुविधाओं के समाधान के दिए निर्देश

लोरमी ACGN:- उप मुख्यमंत्री एवं लोरमी विधायक अरुण साव ने अचानकमार क्षेत्र के वनांचल इलाकों के 8 गांवों में पहुंचकर जनचौपाल लगाई और ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर शासन की योजनाओं की जानकारी दी और विकास कार्यों को गति देने का भरोसा दिलाया।


जनचौपाल कार्यक्रम में कलेक्टर, डीएफओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने महिलाओं, किसानों और युवाओं से चर्चा करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं और प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए।


उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से माताओं और बहनों को आर्थिक सहायता मिल रही है, वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीब परिवारों को पक्के घर का सपना पूरा करने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने बताया कि शिवतराई से केवची और बिजराकछार से औरापानी सड़क निर्माण को स्वीकृति मिल चुकी है, बारिश के बाद कार्य शुरू किया जाएगा।


वनांचल क्षेत्र के ग्राम जकड़बांधा, सुरही, बम्हनी, कटामी, छपरवा, बिंदावल, अचानकमार सहित अन्य गांवों में आयोजित जनचौपाल के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं।

उप मुख्यमंत्री ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनचौपाल में ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए 20 लाख रुपये से अधिक के कार्यों की घोषणा की गई।

ग्राम जमुनाही में सीसी रोड निर्माण के लिए 5 लाख रुपये, जकड़बांधा में मंच निर्माण के लिए 2 लाख रुपये, गणेश पंडाल के लिए शेड निर्माण हेतु 3 लाख रुपये, सुरही और बिंदावल में सीसी रोड निर्माण के लिए 5-5 लाख रुपये की घोषणा की गई। इसके अलावा छपरवा और बिंदावल में हाईमास्ट लाइट लगाने तथा बिंदावल की रामायण मंडली को वाद्य यंत्र उपलब्ध कराने की बात कही गई।


उप मुख्यमंत्री ने बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वनांचल के किसी भी गांव में पानी और बिजली की समस्या नहीं होनी चाहिए।

जमुनाही में हैंडपंप स्थापना, टैंकर व्यवस्था और सड़क मरम्मत, कटामी में सोलर बैटरी बदलने एवं नए हैंडपंप लगाने, छपरवा में सोलर ट्यूबवेल और बिजली व्यवस्था सुधारने तथा बिंदावल में सोलर आधारित पेयजल व्यवस्था के निर्देश दिए गए।


कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं का लाभ भी दिलाया गया। छपरवा में छात्राओं को खेल सामग्री, युवाओं को क्रिकेट किट और दिव्यांग युवक को ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने की पहल की गई।

बम्हनी में किसानों और महिलाओं को शासन की योजनाओं से मिलने वाले लाभ की जानकारी दी गई। विस्थापन प्रभावित परिवारों को भी जल्द सहायता राशि उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया गया।


उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि जनचौपाल का उद्देश्य केवल समस्याएं सुनना नहीं, बल्कि उनका समाधान सुनिश्चित करना है। वनांचल क्षेत्रों के विकास को प्राथमिकता देते हुए सरकार लगातार कार्य कर रही है और ग्रामीणों की सुविधाओं के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हमारी टीम का हिस्सा बने और अपने क्षेत्र के समाचार और विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now