नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ‘मन की बात’ में उमड़ा जनसैलाब, युवाओं और महिलाओं की ऐतिहासिक सहभागिता – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

‘मन की बात’ में उमड़ा जनसैलाब, युवाओं और महिलाओं की ऐतिहासिक सहभागिता

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़


By ACGN 7647981711, 9303948009

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 135वीं कड़ी के कार्यक्रम का भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में हुआ भव्य सामूहिक श्रवण, राष्ट्र निर्माण और जनभागीदारी का दिया संदेश

कोरबा ACGN:- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 135वीं कड़ी का रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा, महिलाएं एवं आम नागरिक उपस्थित होकर प्रधानमंत्री के प्रेरणादायक विचारों को सुना। कार्यक्रम में विशेष रूप से 135 युवा एवं 135 महिलाओं ने सहभागिता कर आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।


कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुआ। इसके बाद उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को पूरे उत्साह और एकाग्रता के साथ सुना। आयोजन स्थल पर राष्ट्रभक्ति, सामाजिक जिम्मेदारी और जनभागीदारी का वातावरण देखने को मिला।


भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार देशवासियों से संवाद करते हुए समाज हित, राष्ट्र निर्माण और सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा आगामी गणेश चतुर्थी पर मिट्टी की गणेश प्रतिमाओं के उपयोग की अपील पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण संदेश है। प्लास्टर ऑफ पेरिस और रासायनिक रंगों से बनी प्रतिमाओं से होने वाले नुकसान को देखते हुए मिट्टी की प्रतिमाओं को बढ़ावा देना जरूरी है।
उन्होंने ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान का उल्लेख करते हुए स्थानीय उत्पादों को अपनाने की अपील की और कहा कि भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवनशैली ही देश की सबसे बड़ी पहचान है। विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी भूमिका निभानी होगी। उन्होंने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हर व्यक्ति से पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।


प्रदेश मंत्री रितु चौरसिया ने कहा कि प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम केवल रेडियो प्रसारण नहीं बल्कि समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला प्रभावी माध्यम है। यह कार्यक्रम युवाओं और महिलाओं को सेवा, स्वच्छता, नवाचार और सामाजिक दायित्व के लिए प्रेरित करता है।


इस विशेष आयोजन को सफल बनाने में वरिष्ठ भाजपा नेता विकास अग्रवाल एवं उनकी धर्मपत्नी आरती अग्रवाल की सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम के दौरान ‘मन की बात’ पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं और महिलाओं ने भाग लिया। सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, प्रदेश मंत्री रितु चौरसिया, वरिष्ठ भाजपा नेता विकास अग्रवाल, पूर्व पार्षद आरती विकास अग्रवाल सहित जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता, जिला सोशल मीडिया संयोजक प्रदीप सिंह, सह संयोजक अविनाश दुबे, वार्ड प्रभारी एवं मंडल उपाध्यक्ष सूरज पांडेय, मंडल महामंत्री राहुल नवनीत शुक्ला, संजीव शर्मा, उदय श्रीवास्तव, अंजना सिंह, शिव चंदेल, कमला गुप्ता, रानी यादव, दीपा पांडेय, रिंकू गुप्ता, कन्हैया साहू, करण सोनी, हेमा साहू, इंद्रमोहन झा, सपना झा, अतुल जैन सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हमारी टीम का हिस्सा बने और अपने क्षेत्र के समाचार और विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now