नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं अब गूंजा लोकतंत्र का स्वर, किसकोड़ो में उप मुख्यमंत्री ने लगाई जनचौपाल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं अब गूंजा लोकतंत्र का स्वर, किसकोड़ो में उप मुख्यमंत्री ने लगाई जनचौपाल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कांकेर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

नक्सल भय से विकास की राह पर बढ़ता किसकोड़ो, उप मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों के बीच बैठकर सुनी समस्याएं, आदर्श ग्राम बनाने की घोषणा

कांकेर। उत्तर बस्तर कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड का ग्राम किसकोड़ो, जो कभी नक्सली गतिविधियों के कारण भय और हिंसा के लिए जाना जाता था, अब विकास और लोकतंत्र की नई कहानी लिख रहा है। शुक्रवार को उस गांव में एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जहां कभी नक्सलियों की चौपाल लगती थी, वहीं उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ग्रामीणों के बीच बैठकर जनचौपाल लगाई और उनकी समस्याएं सुनीं।


गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उप मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने जमीन पर बैठकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं, मांगों तथा सुझावों को गंभीरता से सुना। इस दौरान किसकोड़ो सहित आसपास की आठ पंचायतों के सरपंच और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सुविधा, बिजली व्यवस्था, बंडापाल में विद्युत सब स्टेशन निर्माण, खाद भंडारण केंद्र, स्कूल की बाउंड्रीवाल और मातला मार्ग पर पुलिया निर्माण जैसी मांगें रखीं। उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों के आवागमन के लिए एंबुलेंस सुविधा और विद्युत व्यवस्था को बेहतर करने के निर्देश भी दिए।
उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि किसकोड़ो को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्षों तक भय के वातावरण में रहने के बाद आज ग्रामीणों में विकास के प्रति जो विश्वास और उत्साह दिखाई दे रहा है, वह नए बस्तर की तस्वीर है।


कभी नक्सल संगठन की गतिविधियों का केंद्र रहा किसकोड़ो अब नक्सलवाद से मुक्त क्षेत्र के रूप में आगे बढ़ रहा है। गांव में पेयजल समस्या को दूर करने के लिए बोर खनन कराया गया है। उप मुख्यमंत्री ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।
ग्रामीणों ने भावुक होकर कहा कि पहले यहां नक्सलियों की चौपाल लगती थी, लेकिन आज पहली बार शासन के उप मुख्यमंत्री की चौपाल लगी है। उन्होंने बताया कि कभी शाम होते ही गांव में डर का माहौल रहता था, लोग घरों से निकलने से घबराते थे और सरकारी कर्मचारी भी यहां आने से डरते थे। आज वही गांव विकास, सुरक्षा और लोकतंत्र पर भरोसा करते हुए आगे बढ़ रहा है।
उप मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को जैविक खेती के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि पंचायतों को जोड़कर स्थानीय उत्पादों की ब्रांडिंग और बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जाएगा। उन्होंने लघु वनोपज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने कहा कि बंदूक और भय की पहचान रखने वाला किसकोड़ो अब विकास, विश्वास और लोकतंत्र का प्रतीक बनेगा। गांव में गूंज रहे भारत माता की जय के नारे बदलते बस्तर की नई तस्वीर प्रस्तुत कर रहे हैं।
इस अवसर पर कलेक्टर कांकेर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर, एएसपी श्री आकाश श्रीश्रीमाल, जिला पंचायत सीईओ श्री हरेश मंडावी, एडीएम श्री एएस पैकरा, एसडीएम अंतागढ़ श्री राहुल रजक सहित अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303 948 009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now