नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सूने मकानों और वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सूने मकानों और वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय

एंटी क्राइम यूनिट और डी.डी. नगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 05 मकान और 03 दोपहिया चोरी के 08 मामलों का खुलासा, लाखों का सामान बरामद

रायपुर। राजधानी पुलिस ने सूने मकानों और दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना डी.डी. नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए चोरी के 08 प्रकरणों का खुलासा किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने थाना डी.डी. नगर क्षेत्र की अलग-अलग आवासीय कॉलोनियों में 05 सूने मकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। इसके साथ ही डी.डी. नगर क्षेत्र से 02 और राखी थाना क्षेत्र से 01 सहित कुल 03 दोपहिया वाहन चोरी किए गए थे।
मामले में पुलिस ने पहले आरोपी सिद्धार्थ सिंह उर्फ सिद्धू को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के जेवरात, चोरी की दोपहिया वाहन, मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड सहित करीब 4 लाख रुपये का सामान बरामद किया गया था।
पूछताछ और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस को फरार आरोपियों आशुतोष सिंह उर्फ सूरज और साहिल सोनकर की जानकारी मिली, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने सिद्धार्थ सिंह के साथ मिलकर चोरी और नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया।
आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात तथा घटना में उपयोग किए गए 02 एक्टिवा वाहन सहित लगभग 4 लाख 50 हजार रुपये का सामान जब्त किया गया है। अब तक इस मामले में तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ करीब 8 लाख 50 हजार रुपये का मशरूका बरामद किया जा चुका है।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी गिरोह बनाकर चोरी की दोपहिया वाहनों से घूमते थे और ऐसे मकानों की तलाश करते थे जहां लोग बाहर गए हों। इसके बाद मौका देखकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। आरोपियों के खिलाफ संगठित अपराध की धारा 111 बीएनएस भी जोड़ी गई है।
गिरफ्तार आरोपी आशुतोष सिंह उर्फ सूरज निवासी चंदौली उत्तर प्रदेश हाल रायपुर तथा साहिल सोनकर निवासी दुर्ग हाल रायपुर के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
रायपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि लंबे समय तक घर से बाहर रहने पर आसपास के लोगों को सूचना दें, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303 948 009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now