नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नवविकास की राह पर अग्रसर बस्तर, जगरगुंडा पहुंचीं पहली महिला मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

नवविकास की राह पर अग्रसर बस्तर, जगरगुंडा पहुंचीं पहली महिला मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सुकमा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


कभी नक्सल प्रभाव का प्रतीक रहे क्षेत्रों में अब विकास, विश्वास और जनभागीदारी की नई इबारत लिख रहा बस्तर

सुकमा। छत्तीसगढ़ का बस्तर अब भय और हिंसा की पुरानी पहचान से आगे बढ़कर विकास, विश्वास और जनसहभागिता के नए दौर में प्रवेश कर रहा है। कभी नक्सल गतिविधियों से प्रभावित रहे सुदूर क्षेत्रों में अब शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और आजीविका के नए अवसर विकसित हो रहे हैं। इसी बदलते बस्तर की तस्वीर को मजबूती देने महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सुकमा जिले के जगरगुंडा, चिंतलनार, पूर्वर्ती और सिलगेर क्षेत्र का दौरा किया।


इस प्रवास की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े सड़क मार्ग से जगरगुंडा पहुंचने वाली पहली महिला मंत्री बनीं। वर्षों तक नक्सली हिंसा और चुनौतियों से प्रभावित रहे इस क्षेत्र में मंत्री का पहुंचना शासन की संवेदनशील उपस्थिति और विकास के नए विश्वास का प्रतीक माना जा रहा है।


दौरे के दौरान मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने पूर्वर्ती एवं सिलगेर स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने अन्नप्राशन और गोदभराई कार्यक्रमों में शामिल होकर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने बच्चों के साथ समय बिताया और ग्रामीण महिलाओं से संवाद कर शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।


मंत्री ने कहा कि जो क्षेत्र कभी असुरक्षा और हिंसा के कारण चर्चा में रहते थे, आज वही क्षेत्र महिला स्वावलंबन, शिक्षा, पोषण और सामाजिक विकास की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं और आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रही हैं।


प्रवास के दौरान मंत्री ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के अंतर्गत जगरगुंडा स्थित कृतिका महिला संकुल स्तरीय संगठन भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने महिला समूहों से चर्चा कर उनके स्वरोजगार, आजीविका और आर्थिक गतिविधियों की जानकारी ली तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


ग्रामीण महिलाओं ने मंत्री के जगरगुंडा पहुंचने को ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि पहली बार कोई महिला मंत्री सीधे सड़क मार्ग से यहां पहुंचीं और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इससे शासन के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।


मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार बस्तर के अंतिम छोर तक विकास की रोशनी पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, रोजगार और महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी जा रही है।


उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों के साहस, जनता के सहयोग और सरकार की विकास योजनाओं के कारण बस्तर में शांति और समृद्धि का नया वातावरण बन रहा है। जगरगुंडा, पूर्वर्ती और सिलगेर जैसे क्षेत्र अब बदलते बस्तर की नई पहचान बन रहे हैं।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने शहीद एएसआई रामू राम नाग के परिवार से की मुलाकात

जगरगुंडा पहुंचकर शहीद एएसआई रामू राम नाग के निवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर देश और समाज की सुरक्षा के लिए दिए गए उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।
इस अवसर पर मंत्री ने शहीद की माताजी से आत्मीय मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर जवानों का बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा।


मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहीद परिवार को शासन की सभी आवश्यक सुविधाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने शहीद की माताजी के लिए अंत्योदय राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए, जिससे उन्हें जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके।
उन्होंने कहा कि शहीदों के परिवारों का सम्मान और संरक्षण राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। छत्तीसगढ़ विकास, विश्वास और शांति के नए युग की ओर आगे बढ़ रहा है और ऐसे वीर सपूतों का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303 948 009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now