नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 बनी नागरिकों की समस्याओं के समाधान का भरोसेमंद माध्यम, परिवहन विभाग की त्वरित कार्रवाई से मिली राहत – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 बनी नागरिकों की समस्याओं के समाधान का भरोसेमंद माध्यम, परिवहन विभाग की त्वरित कार्रवाई से मिली राहत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय

शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेकर परिवहन विभाग ने दी आवश्यक जानकारी, समाधान से संतुष्ट हुआ आवेदक

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान का सशक्त माध्यम बनती जा रही है। हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का समय-सीमा के भीतर निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे नागरिकों को शासन की सेवाओं और आवश्यक जानकारियों का लाभ आसानी से मिल रहा है।
इसी क्रम में जिला परिवहन कार्यालय जशपुर द्वारा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में प्राप्त एक शिकायत पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए आवेदक को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई, जिसके बाद शिकायतकर्ता ने समाधान पर संतोष व्यक्त किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला परिवहन कार्यालय जशपुर को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से श्री एच.एल. भगत का आवेदन प्राप्त हुआ था। आवेदक ने झारखंड राज्य के लिए वाहन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) जारी करने की सुविधा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था।
शिकायत प्राप्त होने के बाद परिवहन विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच प्रक्रिया शुरू की। विभागीय अधिकारियों ने 25 जून 2026 को आवेदक से दूरभाष के माध्यम से संपर्क कर उन्हें पूरी स्थिति से अवगत कराया। अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में झारखंड राज्य के लिए वाहन पोर्टल पर ऑनलाइन एनओसी जारी करने की सुविधा उपलब्ध नहीं है।
परिवहन विभाग द्वारा आवेदक को एनओसी प्राप्त करने की वैकल्पिक प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई। विभाग ने बताया कि इसके लिए प्रपत्र-28, वाहन के चेसिस नंबर का ट्रेस, आधार कार्ड, बीमा प्रमाण-पत्र, प्रदूषण प्रमाण-पत्र, मूल पंजीयन प्रमाण-पत्र (आरसी) तथा एनसीआरबी रिपोर्ट जैसे आवश्यक दस्तावेज संबंधित जिला परिवहन कार्यालय में जमा कर ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से एनओसी प्राप्त की जा सकती है।
विभाग से पूरी जानकारी मिलने के बाद आवेदक ने समाधान पर संतुष्टि जताई और किसी प्रकार की आपत्ति नहीं होने की बात कही।
जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 शासन और आम नागरिकों के बीच संवाद का प्रभावी माध्यम बन रही है। इसके जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे शासन तक पहुंचा पा रहे हैं और विभागों द्वारा उनका संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ निराकरण किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत को प्राथमिकता से लेते हुए समय पर समाधान उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि आम नागरिकों को सरकारी सेवाओं का लाभ सरलता और पारदर्शिता के साथ मिल सके।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303 948 009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now