हर-घर मुनगा, घर-घर सुपोषण का संदेश, बस्तर से मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया पोषण जागरूकता का आह्वान
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सुकमा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
आंगनबाड़ी केंद्र की पोषण वाटिका में बच्चों के साथ किया पौधरोपण, सुपोषण के साथ पर्यावरण संरक्षण को बताया जरूरी
सुकमा। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने बस्तर संभाग के सुकमा जिले के प्रवास के दौरान सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र लस्केपारा (छिंदगढ़) पहुंचकर पोषण वाटिका में बच्चों के साथ मुनगा एवं पपीता के पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने “हर-घर मुनगा, घर-घर सुपोषण” का संदेश देते हुए पोषण, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी का आह्वान किया।
मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने बच्चों को मुनगा और पपीता के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक आहार बच्चों और परिवारों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बच्चों के हाथों से पौधे लगवाकर उन्हें प्रकृति संरक्षण और हरियाली के प्रति जागरूक किया।

उन्होंने कहा कि मुनगा को सुपोषण वृक्ष के रूप में जाना जाता है, क्योंकि इसकी पत्तियां, फलियां और फूल पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। यह बच्चों, महिलाओं और परिवारों के लिए संतुलित आहार का बेहतर माध्यम बन सकता है। वहीं पपीता भी विटामिन और आवश्यक खनिज तत्वों का अच्छा स्रोत है, जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है।
मंत्री ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने घरों और आंगनों में मुनगा जैसे पौष्टिक वृक्ष अवश्य लगाएं, जिससे परिवारों को घर के पास ही पोषणयुक्त आहार उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि यदि हर परिवार इस दिशा में प्रयास करेगा तो कुपोषण मुक्त समाज बनाने में बड़ी सफलता मिलेगी।

उन्होंने कहा कि स्वस्थ बचपन, सुपोषित परिवार और हरित भविष्य केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं बल्कि पूरे समाज का सामूहिक दायित्व है। पौधरोपण आने वाली पीढ़ियों को बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित पर्यावरण देने का संकल्प है।
राज्य सरकार द्वारा संचालित सुपोषण अभियान के तहत पोषण वाटिकाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे बच्चों, किशोरियों और माताओं को स्थानीय स्तर पर पौष्टिक खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके। बस्तर अंचल से दिया गया यह संदेश अब पूरे प्रदेश में पोषण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का माध्यम बन रहा है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303 948 009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


