अवैध शराब परिवहन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 102 पौवा शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय
खमतराई पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा आरोपी, शराब सहित दुपहिया वाहन और मोबाइल समेत 1.19 लाख रुपये की सामग्री जब्त
रायपुर जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत थाना खमतराई पुलिस ने अवैध रूप से शराब परिवहन करते एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 102 नग अंग्रेजी शराब के पौवा सहित दुपहिया वाहन और मोबाइल फोन जब्त किया है।
पुलिस उपायुक्त नार्थ जोन श्री मयंक गुर्जर के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री आकाश मरकाम एवं सहायक पुलिस आयुक्त उरला सुश्री पूर्णिमा लामा के मार्गदर्शन में नार्थ जोन क्षेत्र में अवैध शराब की खरीदी-बिक्री और परिवहन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में 25 जून 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि थाना खमतराई क्षेत्र के मेटल पार्क रावांभाठा इलाके में एक व्यक्ति टीव्हीएस जुपिटर वाहन से अवैध शराब लेकर बिक्री के लिए जा रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी खमतराई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।
पुलिस ने ग्रेट इंडिया रोडवेज के सामने मेटल पार्क रावांभाठा के पास संदिग्ध व्यक्ति को वाहन क्रमांक CG04 QX-8381 सहित पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जितेन्द्र निषाद पिता राजू निषाद उम्र 22 वर्ष निवासी नया बेन्द्री थाना उरला जिला रायपुर बताया।
वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस को दो प्लास्टिक की बोरियों में रखे 102 नग गोल्डन गोवा व्हिस्की शराब के पौवा मिले। प्रत्येक पौवा 180 एमएल का था, जिसकी कुल मात्रा 18.360 बल्क लीटर बताई गई।
आरोपी से शराब रखने और परिवहन करने के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शराब, परिवहन में प्रयुक्त दुपहिया वाहन और मोबाइल फोन जब्त कर लिया।
जब्त सामग्री में 102 नग अंग्रेजी शराब की कीमत 12 हजार 240 रुपये, टीव्हीएस जुपिटर वाहन की कीमत लगभग एक लाख रुपये और मोबाइल फोन की कीमत 7 हजार रुपये सहित कुल 1 लाख 19 हजार 240 रुपये की संपत्ति शामिल है।
पुलिस ने आरोपी जितेन्द्र निषाद के विरुद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 578/26 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब कारोबार और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें हमारी टीम का हिस्सा बनने के लिए संपर्क करें संपर्क सूत्र 7647981711 – 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


