नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गृह निर्माण से आगे बढ़कर अधोसंरचना विकास में नई भूमिका निभाएगा मंडल : मुख्यमंत्री साय – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

गृह निर्माण से आगे बढ़कर अधोसंरचना विकास में नई भूमिका निभाएगा मंडल : मुख्यमंत्री साय

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के नए लोगो का हुआ विमोचन, दो वर्षों में 7 हजार से अधिक परिसंपत्तियों के विक्रय से 1500 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल अब केवल आवास निर्माण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि प्रदेश में अधोसंरचना विकास को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि मजबूत अधोसंरचना प्रदेश के आर्थिक विकास और जनसुविधाओं के विस्तार का आधार है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने नया रायपुर स्थित सर्किट हाउस में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के नवीन लोगो का विमोचन किया। इस अवसर पर वर्ष 2025 के आवास मेले में आवास बुक करने वाले हितग्राहियों को लकी ड्रा के माध्यम से कार, स्कूटी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, एलईडी टीवी सहित विभिन्न पुरस्कार वितरित किए गए।


मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक परिवार का अपना पक्का मकान होने का सपना होता है और राज्य सरकार इस दिशा में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकार गठन के बाद पहली कैबिनेट बैठक में ही 18 लाख प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति दी गई थी। आज प्रदेश में गरीब और जरूरतमंद परिवारों के साढ़े दस लाख से अधिक आवास पूर्ण हो चुके हैं तथा प्रतिदिन लगभग 1600 नए आवास तैयार किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मंडल ने पिछले दो वर्षों में आर्थिक चुनौतियों से उबरते हुए 7 हजार 388 से अधिक परिसंपत्तियों का विक्रय कर 1532 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है। यह उपलब्धि मंडल की कार्यप्रणाली और नई सोच का परिणाम है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सुशासन और जनसुविधाओं को प्राथमिकता दे रही है। सेवा सेतु के माध्यम से 450 से अधिक शासकीय सेवाएं मोबाइल ऐप के जरिए उपलब्ध कराई जा रही हैं। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से नागरिक अपनी समस्याएं दर्ज कर समाधान प्राप्त कर रहे हैं।
उन्होंने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में लगभग 65 हजार घरों में रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं। इससे आम लोगों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता मिलेगी।


आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विभाग में व्यापक सुधार किए गए हैं। गृह निर्माण मंडल को अधोसंरचना विकास मंडल के रूप में नई पहचान देकर प्रदेश के विकास कार्यों में इसकी भूमिका बढ़ाई गई है।
उन्होंने कहा कि पूंजीगत व्यय करने वाले विभागों को सक्षम बनाकर विकास कार्यों को गति देना सरकार की आर्थिक सोच का हिस्सा है। अब नई आवासीय परियोजनाएं मांग और आवश्यकता के आधार पर शुरू की जाएंगी, जिससे वित्तीय अनुशासन बना रहेगा।
मंत्री श्री चौधरी ने बताया कि वन टाइम सेटलमेंट योजना से वर्षों से लंबित संपत्तियों के विक्रय में तेजी आई है और मंडल आर्थिक रूप से मजबूत हुआ है।


कार्यक्रम में मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंहदेव ने कहा कि नई कार्य संस्कृति और योजनाबद्ध प्रयासों से मंडल ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। भविष्य में गुणवत्तापूर्ण, मांग आधारित और जनहितकारी परियोजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल का नया लोगो तैयार करने वाले श्री अंशुल कश्यप को ढाई लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। वहीं लकी ड्रा के विजेताओं को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में आवास एवं पर्यावरण विभाग के सचिव श्री अंकित आनंद, आयुक्त श्री अवनीश शरण, मंडल के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें हमारी टीम का हिस्सा बनने के लिए संपर्क करें संपर्क सूत्र 7647981711 – 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now