ग्राम बैटरी में विवाद कर माहौल खराब करने वालों पर मल्हार पुलिस की कार्रवाई, सात आरोपी न्यायालय भेजे गए
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
आपसी विवाद के बाद गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने पुलिस ने प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत की कार्रवाई
बिलासपुर जिले के मल्हार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बैटरी में आपसी विवाद के बाद गांव का माहौल खराब करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। मल्हार पुलिस ने दोनों पक्षों के सात लोगों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बैटरी निवासी जवाहरलाल कश्यप ने 24 जून 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे हनुमान प्रसाद वर्मा, उनके पुत्र बाबूलाल वर्मा, दयाराम सहित अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई थी।
वहीं दूसरे पक्ष की ओर से हनुमान प्रसाद वर्मा द्वारा जवाहर कश्यप, जीवन कश्यप, दुष्यंत कश्यप और प्रेमचंद पांडे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। दोनों पक्षों की शिकायतों पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही थी, लेकिन इसके बाद भी दोनों पक्षों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी रहा।

लगातार विवाद की स्थिति को देखते हुए पुलिस को सूचना मिली कि दोनों पक्षों द्वारा गांव में अशांति का वातावरण बनाया जा रहा है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की।
कार्रवाई में बाबूलाल वर्मा पिता नेतराम वर्मा उम्र 53 वर्ष, नंदकुमार वर्मा पिता लोमस वर्मा उम्र 40 वर्ष, रामरतन वर्मा पिता भेद प्रसाद कश्यप उम्र 45 वर्ष, मधुसूदन कश्यप पिता युवराज उम्र 54 वर्ष, दुष्यंत कश्यप पिता जीवन कश्यप उम्र 40 वर्ष, राजेश्वर पर राजा पिता जवाहरलाल उम्र 34 वर्ष एवं प्रेमचंद पांडे पिता शत्रुघ्न पांडे उम्र 40 वर्ष सभी निवासी ग्राम बैटरी चौकी मल्हार थाना मस्तूरी के खिलाफ कार्रवाई की गई।
मल्हार पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें हमारी टीम का हिस्सा बनने के लिए संपर्क करें संपर्क सूत्र 7647981711 – 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


