नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आम आदमी पार्टी की विधानसभा स्तरीय तैयारी बैठक में कार्यकर्ताओं को मिला जनसेवा का गुरुमंत्र – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

आम आदमी पार्टी की विधानसभा स्तरीय तैयारी बैठक में कार्यकर्ताओं को मिला जनसेवा का गुरुमंत्र

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

गंजाम, ओड़िशा

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनिल कुमार चौधरी

गोपालपुर में हुई बैठक में संगठन मजबूती, जनसमस्याओं और आगामी रणनीति पर हुई विस्तृत चर्चा, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

गंजाम जिले के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी की विधानसभा स्तरीय तैयारी बैठक का आयोजन सेंट विंसेंट रिट्रीट सेंटर में किया गया। बैठक में पार्टी के केंद्रीय सदस्य दिनेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के आम आदमी पार्टी प्रत्याशी एवं जिला युवा अध्यक्ष नीलकंठ रेड्डी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में आने वाले दिनों में पार्टी संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर जनसंपर्क बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय सदस्य दिनेश कुमार ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझना होगा और आम लोगों की आवाज को मजबूती से उठाना होगा। उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों, जनहित से जुड़े मुद्दों और आगामी राजनीतिक रणनीति पर भी चर्चा हुई। जिला जनरल सेक्रेटरी आदित्य नारायण रथ ने कहा कि कानून व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार जैसे महत्वपूर्ण विषयों को लेकर पार्टी जनता के बीच जाएगी और सरकार से जवाब मांगेगी।
राज्य संगठन सचिव कल्याण आनंद ने कहा कि बढ़ती महंगाई और आर्थिक परेशानियों से आम जनता प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर संघर्ष को और मजबूत करेगी।
बैठक में महिला सशक्तिकरण, शिक्षा व्यवस्था में सुधार, रोजगार के अवसर, कानून व्यवस्था सहित कई सामाजिक विषयों पर कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि आने वाले समय में पार्टी इन मुद्दों को लेकर जनआंदोलन को और व्यापक बनाएगी।
कार्यक्रम में गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें हमारी टीम का हिस्सा बनने के लिए संपर्क करें संपर्क सूत्र 7647981711 – 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now