नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शिक्षा से समाज परिवर्तन की मिसाल बनीं व्याख्याता शांति सोनी, शाला प्रवेश उत्सव में हुआ सम्मान – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

शिक्षा से समाज परिवर्तन की मिसाल बनीं व्याख्याता शांति सोनी, शाला प्रवेश उत्सव में हुआ सम्मान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

शाला प्रवेश उत्सव में शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना, ग्रामीणों ने बताया प्रेरणादायी पहल


बिलासपुर ACGN:- जिले के महमंद ग्राम पंचायत स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव शिक्षा, समाज सेवा और जनभागीदारी का प्रेरणादायी उदाहरण बन गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत महमंद की प्रथम महिला सरपंच श्रीमती पूजा विक्की निर्मलकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं और विद्यालय के नवाचारों के साथ वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती शांति सोनी के शैक्षिक एवं सामाजिक योगदान की सराहना की।


सरपंच श्रीमती पूजा विक्की निर्मलकर ने अपने संबोधन में कहा कि श्रीमती शांति सोनी का कार्य केवल विद्यालय तक सीमित नहीं है, बल्कि वे शिक्षा को समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बनाकर लगातार कार्य कर रही हैं। शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, नशामुक्ति, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारियों के क्षेत्र में उनके प्रयास विद्यार्थियों और समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।


उन्होंने श्रीमती सोनी द्वारा संचालित ‘नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो’ जनजागरूकता अभियान, जल संरक्षण एवं प्रबंधन अभियान तथा किशोरियों एवं महिलाओं के मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन जागरूकता कार्यक्रमों की विशेष प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य, स्वच्छता और सामाजिक चेतना को बढ़ावा मिला है।


सरपंच ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप कौशल आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ग्रीष्मावकाश में आयोजित निःशुल्क सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण एवं निःशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों से छात्राओं, किशोरियों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने तथा स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिला है।


विद्यालय परिवार ने बताया कि श्रीमती शांति सोनी द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, सामाजिक जागरूकता और महिला आत्मनिर्भरता को लेकर लगातार विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। उनके प्रयासों से शिक्षा के साथ संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी विकसित हो रही है।


कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों, विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने भी श्रीमती शांति सोनी के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें क्षेत्र की प्रेरणादायी शिक्षिका बताया। शाला प्रवेश उत्सव शिक्षा, जागरूकता, सेवा और सामाजिक समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन हेतु 

हमारी टीम का हिस्सा बनने के लिए संपर्क करें संपर्क सूत्र 7647981711 – 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now