बास्केटबॉल ग्राउंड में डोम, खिलाड़ियों के आवासीय कक्ष और दर्शक दीर्घा निर्माण की मांग
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सरगुजा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने खिलाड़ियों के हित में सुविधाओं के विकास को लेकर सकारात्मक पहल का दिया भरोसा
सरगुजा जिले के अम्बिकापुर स्थित गांधी स्टेडियम बास्केटबॉल ग्राउंड के विकास को लेकर सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ ने पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल को मांग पत्र सौंपा। जिला स्तरीय बास्केटबॉल लीग प्रतियोगिता 2026 के समापन समारोह के अवसर पर संघ ने खिलाड़ियों की सुविधा के लिए आवश्यक खेल अधोसंरचना उपलब्ध कराने की मांग रखी।
सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ के अनुसार गांधी स्टेडियम स्थित बास्केटबॉल ग्राउंड में प्रतिदिन सैकड़ों खिलाड़ी नियमित अभ्यास करते हैं। इसी मैदान से कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सरगुजा और छत्तीसगढ़ का नाम गौरवान्वित किया है। वर्षभर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं और प्रशिक्षण शिविरों को बेहतर तरीके से संचालित करने के लिए ग्राउंड में आधुनिक सुविधाओं की आवश्यकता महसूस की जा रही है।
संघ द्वारा सौंपे गए मांग पत्र में बास्केटबॉल ग्राउंड में डोम निर्माण, खिलाड़ियों के लिए आवासीय कक्ष तथा उसके ऊपर दर्शक दीर्घा निर्माण की मांग प्रमुख रूप से रखी गई। खिलाड़ियों, अभिभावकों और राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने भी मंत्री से ग्राउंड के समग्र विकास एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का आग्रह किया।
मांग पत्र प्राप्त करते हुए मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि यह सरगुजा के लिए गौरव की बात है कि यहां से तैयार खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी इस मैदान में अभ्यास कर रहे हैं तो उनके लिए बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराना जरूरी है।
मंत्री ने खिलाड़ियों एवं संघ की मांगों पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन देते हुए कहा कि बास्केटबॉल ग्राउंड में डोम सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं के विकास के लिए जल्द प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने खिलाड़ियों से चर्चा कर मैदान की वर्तमान स्थिति और भविष्य की विकास योजनाओं की जानकारी भी ली।
सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ ने मंत्री राजेश अग्रवाल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनके सहयोग से गांधी स्टेडियम स्थित बास्केटबॉल ग्राउंड का कायाकल्प होगा और खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन हेतु
हमारी टीम का हिस्सा बनने के लिए संपर्क करें संपर्क सूत्र 7647981711 – 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


