नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सैनिक स्कूल अंबिकापुर में आधुनिक पीवीसी बैडमिंटन कोर्ट का लोकार्पण, परमवीर गैलरी का हुआ अनावरण – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सैनिक स्कूल अंबिकापुर में आधुनिक पीवीसी बैडमिंटन कोर्ट का लोकार्पण, परमवीर गैलरी का हुआ अनावरण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सरगुजा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू

खेल सुविधाओं और राष्ट्रभक्ति की भावना को मिला नया आयाम, मंत्री राजेश अग्रवाल ने कैडेट्स को बेहतर प्रशिक्षण के लिए दी नई सौगात

सरगुजा जिले के अंबिकापुर स्थित सैनिक स्कूल में 24 जून 2026 को नव-निर्मित अत्याधुनिक पीवीसी बैडमिंटन कोर्ट का लोकार्पण एवं ‘परमवीर गैलरी’ का अनावरण गरिमामय वातावरण में किया गया।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन, संस्कृति एवं धार्मिक न्यास मंत्री राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि सरगुजा कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अजीत वसंत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।


कार्यक्रम की शुरुआत परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

इसके पश्चात मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने उद्घाटन पट्टिका का अनावरण कर आधुनिक पीवीसी बैडमिंटन कोर्ट को विद्यालय एवं कैडेट्स को समर्पित किया। साथ ही विद्यालय परिसर में स्थापित ‘परमवीर गैलरी’ का भी शुभारंभ किया गया, जिसमें देश के वीर परमवीर चक्र विजेताओं के साहस, त्याग और राष्ट्रसेवा की प्रेरणादायक गाथाओं को प्रदर्शित किया गया है।


इस अवसर पर मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा के साथ खेल गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने सैनिक स्कूल में विकसित की गई आधुनिक खेल सुविधाओं की सराहना करते हुए कहा कि इससे कैडेट्स को बेहतर प्रशिक्षण मिलेगा और वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकेंगे।


उन्होंने कहा कि खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास होता है। ऐसे प्रयास युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने में सहायक होते हैं।


विशिष्ट अतिथि कलेक्टर अजीत वसंत ने विद्यालय प्रबंधन के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि खेल और शिक्षा का संतुलन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहद आवश्यक है। उन्होंने कैडेट्स को निरंतर मेहनत करते हुए जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।


उद्घाटन समारोह के दौरान नव-निर्मित बैडमिंटन कोर्ट में प्रदर्शनी मैच भी आयोजित किए गए, जिसमें कैडेट्स ने अपने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया। उपस्थित अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और नई सुविधाओं का निरीक्षण किया।
विद्यालय की प्राचार्या कर्नल रीमा सोबती ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक, खेल एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आधुनिक बैडमिंटन कोर्ट से कैडेट्स को अभ्यास के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी और उनके खेल प्रदर्शन में निखार आएगा।


कार्यक्रम में विद्यालय के अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में कैडेट्स उपस्थित रहे। सैनिक स्कूल अंबिकापुर में खेल अधोसंरचना और ‘परमवीर गैलरी’ का शुभारंभ विद्यालय के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन हेतु

हमारी टीम का हिस्सा बनने के लिए संपर्क करें संपर्क सूत्र 7647981711 – 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now