नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रामगढ़ महोत्सव को भव्य बनाने में जुटा प्रशासन, मंत्री राजेश अग्रवाल ने तैयारियों का लिया जायजा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

रामगढ़ महोत्सव को भव्य बनाने में जुटा प्रशासन, मंत्री राजेश अग्रवाल ने तैयारियों का लिया जायजा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सरगुजा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे शुभारंभ

सरगुजा ACGN:- छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर रामगढ़ में आयोजित होने वाले रामगढ़ महोत्सव को भव्य एवं यादगार बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड स्थित रामवनगमन पर्यटन परिपथ एवं विश्व की प्राचीनतम नाट्यशाला रामगढ़ का स्थल निरीक्षण कर महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया।


दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव का आयोजन आगामी 29 एवं 30 जून को किया जाएगा, जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की गरिमामयी उपस्थिति में होगा। मंत्री श्री अग्रवाल ने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी करने के निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री अग्रवाल ने सीताबेंगरा, हाथी पोल, हेलीपैड, मुख्य मंच, पार्किंग स्थल, पंडाल, बैठक व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, स्वच्छता, यातायात व्यवस्था और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए जाने वाले प्रदर्शनी स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने कहा।


मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि रामगढ़ महोत्सव केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ की गौरवशाली ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पुरातात्विक विरासत को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। रामगढ़ की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं तथा रामवनगमन पर्यटन परिपथ प्रदेश की अमूल्य धरोहर हैं।


उन्होंने कहा कि इस आयोजन से स्थानीय कला, संस्कृति, लोक परंपराओं को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों के साथ रोजगार के नए अवसर भी विकसित होंगे। रामगढ़ महोत्सव के माध्यम से देश-विदेश के पर्यटकों का आकर्षण सरगुजा की ओर बढ़ेगा और यह क्षेत्र पर्यटन के नए केंद्र के रूप में स्थापित होगा।


मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि महोत्सव में आने वाले पर्यटकों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और यातायात, सुरक्षा, स्वच्छता सहित सभी व्यवस्थाओं को बेहतर तरीके से पूरा करें।
कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने भी सभी विभागीय अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का समय पर निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी विभाग पूरी जिम्मेदारी और समन्वय के साथ कार्य करें। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री वीरेंद्र चौधरी, एसडीएम श्री रामराज सिंह, उदयपुर जनपद पंचायत सीईओ श्री वेद प्रकाश गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303 948 009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now