नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायत पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, अधिक कीमत पर खाद बेचने वाला केंद्र सील – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायत पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, अधिक कीमत पर खाद बेचने वाला केंद्र सील

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सरगुजा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू

3219 बोरी उर्वरक जब्त, किसानों के हितों से खिलवाड़ करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

सरगुजा ACGN:- किसानों को निर्धारित दर पर खाद उपलब्ध कराने और उर्वरकों की कालाबाजारी रोकने के लिए राज्य सरकार लगातार सख्त कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में प्राप्त शिकायत पर कृषि विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सरगुजा जिले में बड़ी कार्रवाई की है।
अंबिकापुर के नेहरूनगर (डीगमा) स्थित एक उर्वरक विक्रय केंद्र पर कृषि विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण कर 3219 बोरी उर्वरक जब्त किया है। जांच में निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर खाद बेचने की शिकायत सही पाए जाने के बाद संबंधित विक्रय केंद्र को सील कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार एक किसान द्वारा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि नेहरूनगर (डीगमा) स्थित मेसर्स सरगुजा कृषि राय केंद्र में निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर उर्वरकों की बिक्री की जा रही है। शिकायत मिलते ही कृषि विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की।
जांच के दौरान शिकायतकर्ता किसान के बयान, ऑनलाइन भुगतान से संबंधित डिजिटल साक्ष्यों और अन्य दस्तावेजों की जांच की गई। जांच में अधिक कीमत पर उर्वरक बिक्री की पुष्टि होने के बाद जिला स्तरीय टीम ने 25 जून को संबंधित प्रतिष्ठान पर अचानक पहुंचकर निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान विक्रय केंद्र में रखी 3219 बोरी उर्वरक को जब्त कर लिया गया। साथ ही पूरे केंद्र को सील कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
कृषि विभाग की इस कार्रवाई से जिले के उर्वरक विक्रेताओं में स्पष्ट संदेश गया है कि किसानों के हितों के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खाद-बीज की कालाबाजारी, जमाखोरी या अधिक कीमत पर बिक्री करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
कार्रवाई के दौरान सहायक संचालक कृषि श्री कुंवर साय पैंकरा, उर्वरक निरीक्षक श्री जे. आलम, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री सीताराम भगत सहित कृषि विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि यदि कहीं भी खाद की अधिक कीमत वसूली जाती है या किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो इसकी सूचना मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 अथवा कृषि विभाग को दें, ताकि तत्काल कार्रवाई की जा सके।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303 948 009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now