ट्राइबल यूथ हॉस्टल के 13 विद्यार्थियों ने UPSC प्रारंभिक परीक्षा में लहराया परचम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बढ़ाया उत्साह
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय
मेहनतकश परिवारों के सपनों को मिल रही नई उड़ान, युवाओं की सफलता विकसित छत्तीसगढ़ की पहचान — मुख्यमंत्री
रायपुर ACGN:- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 में सफल हुए ट्राइबल यूथ हॉस्टल, द्वारका के विद्यार्थियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों की सफलता को पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय बताते हुए उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इन विद्यार्थियों की सफलता केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह उन परिवारों के संघर्ष, मेहनत और सपनों की जीत है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद अपने बच्चों को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी के पिता राजमिस्त्री हैं, कोई किसान परिवार से है तो कोई शिक्षक परिवार से, लेकिन सभी ने अपनी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा के पहले चरण में सफलता हासिल की है।

उन्होंने कहा कि प्रतिभा कभी भी आर्थिक स्थिति या सुविधाओं की मोहताज नहीं होती। यदि युवाओं को सही मार्गदर्शन, बेहतर वातावरण और अवसर मिलें तो वे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं। ट्राइबल यूथ हॉस्टल इसी सोच का परिणाम है, जहां प्रदेश के जनजातीय, ग्रामीण और वंचित वर्ग के प्रतिभाशाली युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से उनकी तैयारी, अध्ययन पद्धति और अनुभवों पर चर्चा की। विद्यार्थियों ने बताया कि हॉस्टल में उपलब्ध अध्ययन वातावरण, मार्गदर्शन और सुविधाओं ने उन्हें बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें हासिल करने का आत्मविश्वास दिया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रारंभिक परीक्षा में सफलता एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, लेकिन मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के लिए अभी और अधिक मेहनत की आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को सफलता का मंत्र देते हुए कहा कि अनुशासन, आत्मविश्वास और निरंतर परिश्रम ही सफलता की सबसे बड़ी पूंजी है।
उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सेवाएं केवल एक नौकरी नहीं बल्कि समाज और राष्ट्र सेवा का अवसर हैं। भविष्य में प्रशासनिक अधिकारी बनने वाले युवा संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करें और अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार युवाओं को बेहतर शिक्षा, प्रशिक्षण और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। विशेष रूप से दूरस्थ वनांचल, जनजातीय क्षेत्र और ग्रामीण अंचलों के युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि नई दिल्ली स्थित ट्राइबल यूथ हॉस्टल की क्षमता को 50 से बढ़ाकर 200 सीट किया गया है, जिससे प्रदेश के अधिक से अधिक प्रतिभाशाली युवाओं को देश की राजधानी में रहकर UPSC सहित अन्य प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अवसर मिल सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। प्रदेश के युवा अपनी मेहनत और क्षमता के बल पर देश के सर्वोच्च संस्थानों में पहुंचकर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करें, यही सरकार का लक्ष्य है।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल भी उपस्थित रहे। दोनों मंत्रियों ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दीं और पूरी लगन एवं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
उल्लेखनीय है कि UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 में ट्राइबल यूथ हॉस्टल द्वारका में रहकर तैयारी कर रहे 13 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। सफल विद्यार्थियों में श्री गौतम कुमार, श्री कुलभूषण सिंह पोया, श्री हरि चंद्र प्रकाश सिंह, श्री मयंक रात्रे, श्री मलिकराम पटेल, श्री आर्यन राठौर, श्री चेतन लाल, श्री हरीश कुमार पटेल, श्री किशन लाल साहू, श्री सत्यनारायण चंद्राकर, सुश्री दीक्षा दिवाकर, श्री विकेश कुर्रे तथा श्री प्रकाश पटेल शामिल हैं।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303 948 009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


