नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से की मुलाकात, स्वास्थ्य सेवाओं और किसानों के हितों पर हुई चर्चा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से की मुलाकात, स्वास्थ्य सेवाओं और किसानों के हितों पर हुई चर्चा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और किसानों को खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर केंद्र-राज्य समन्वय से होगा काम

रायपुर ACGN:- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री जेपी नड्डा से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, चिकित्सा अधोसंरचना को मजबूत करने, औषधि एवं उर्वरक व्यवस्था सहित किसानों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।


मुख्यमंत्री श्री साय ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। विशेष रूप से दूरस्थ, ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और स्वास्थ्य संस्थानों को मजबूत किया जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के नागरिकों को आधुनिक उपचार और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं अपने ही राज्य में उपलब्ध हो सकें।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कृषि क्षेत्र से जुड़े विषयों पर भी चर्चा करते हुए बताया कि खरीफ सीजन को देखते हुए किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद और बीज उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और आवश्यक कृषि आदानों की आपूर्ति समय पर सुनिश्चित की जाए।


मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि खाद वितरण व्यवस्था पर सतत नजर रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की कालाबाजारी, जमाखोरी या लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने और नई तकनीकों के उपयोग के लिए प्रेरित करने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने केंद्रीय मंत्री को यह भी जानकारी दी कि राज्य सरकार नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के उपयोग को बढ़ावा दे रही है। इसके लिए किसानों के बीच जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, जिससे खेती में उत्पादन क्षमता बढ़े, लागत कम हो और कृषि को अधिक लाभकारी बनाया जा सके।


मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य, कृषि और जनकल्याण के क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिल रही है। केंद्र और राज्य के बेहतर समन्वय से प्रदेश के विकास को और मजबूती मिलेगी।
केंद्रीय मंत्री श्री जेपी नड्डा ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, किसानों के हित में उठाए जा रहे कदमों और जनकल्याणकारी प्रयासों की सराहना की। उन्होंने प्रदेश के विकास के लिए केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303 948 009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now