नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 200 ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत जब्त – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 200 ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत जब्त

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जशपुर जिला, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

मुख्यमंत्री के निर्देश पर खनिज विभाग की सख्ती, 1.46 लाख रुपये का अर्थदंड वसूल

जशपुर ACGN:- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रदेश में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जशपुर जिले में खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। अवैध रेत उत्खनन एवं भंडारण की शिकायत पर विभाग ने कार्रवाई करते हुए लगभग 200 ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत जब्त कर 1 लाख 46 हजार 800 रुपये का अर्थदंड वसूल किया है।
जिला सहायक खनिज अधिकारी के अनुसार झारखंड-छत्तीसगढ़ सीमा क्षेत्र स्थित ग्राम पोड़ी के शंख नदी तट का निरीक्षण 11 जून 2026 को किया गया था। इस दौरान मौके पर लगभग 200 ट्रैक्टर-ट्रॉली यानी करीब 600 घनमीटर रेत अवैध रूप से संग्रहित पाई गई। मामले में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के बाद निर्धारित अर्थदंड राशि 1 लाख 46 हजार 800 रुपये खनिज मद में जमा कराई गई है। खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन करने वालों के विरुद्ध आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
विभाग ने बताया कि जिले में रेत की वैध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए झारखंड-छत्तीसगढ़ सीमा क्षेत्र के ग्राम पोड़ी और ग्राम पुत्रीचौरा में 5-5 हेक्टेयर क्षेत्रफल की रेत खदानें घोषित की गई हैं। इन खदानों के संचालन के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है।
प्रशासन का कहना है कि वैध रेत आपूर्ति व्यवस्था मजबूत होने से अवैध उत्खनन पर प्रभावी नियंत्रण लगेगा और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303 948 009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now