नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रायपुर की बेटी महिमा बनाएगी सैटेलाइट, मिशन शक्तिसैट में राष्ट्रीय स्तर पर चयन से बढ़ाया प्रदेश का मान – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

रायपुर की बेटी महिमा बनाएगी सैटेलाइट, मिशन शक्तिसैट में राष्ट्रीय स्तर पर चयन से बढ़ाया प्रदेश का मान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय

देशभर के 9 बच्चों में छत्तीसगढ़ से इकलौती चयनित छात्रा, चंद्रमा मिशन के लिए तैयार करेगी उपग्रह

रायपुर ACGN:- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की प्रतिभाशाली छात्रा कु. महिमा राजपूत ने अपनी मेहनत, वैज्ञानिक सोच और प्रतिभा के दम पर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। शासकीय आदर्श उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (SAGES) तिलकनगर की छात्रा महिमा का चयन स्पेस किड्ज़ इंडिया के प्रतिष्ठित मिशन शक्तिसैट में राष्ट्रीय फाइनलिस्ट के रूप में हुआ है।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने महिमा से मुलाकात कर उनकी इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं और प्रेरक पुस्तक एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि महिमा की सफलता रायपुर जिले और पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है।


महिमा ने मिशन शक्तिसैट के लिए ऑनलाइन आवेदन और परीक्षा प्रक्रिया पूरी की, जिसके बाद देशभर से चयनित नौ बच्चों में उनका स्थान बना। छत्तीसगढ़ से वह एकमात्र छात्रा हैं, जिनका चयन इस महत्वपूर्ण अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए हुआ है।
राष्ट्रीय फाइनलिस्ट के रूप में महिमा अगस्त 2026 में नई दिल्ली में आयोजित होने वाली आठ दिवसीय शक्तिसैट कार्यशाला में हिस्सा लेंगी। इस कार्यशाला में विश्व के 108 देशों की चयनित छात्राएं भाग लेंगी और अंतरिक्ष विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में उपग्रह निर्माण की प्रक्रिया सीखेंगी।
इस मिशन के तहत छात्राएं मिलकर ShaktiSAT उपग्रह तैयार करेंगी। इनमें से एक उपग्रह को चंद्रमा की कक्षा में स्थापित करने तथा दूसरे को चंद्रमा की सतह पर उतरने के उद्देश्य से विकसित किया जाएगा। इन उपग्रहों का प्रक्षेपण अक्टूबर माह में इसरो श्रीहरिकोटा से प्रस्तावित है।
महिमा राजपूत ने अपनी सफलता का श्रेय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, जिला प्रशासन, शिक्षकों और विद्यालय परिवार के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उन्हें अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए नई प्रेरणा देगी।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। महिमा की यह सफलता प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा बनी है और यह संदेश देती है कि लगन और मेहनत से छोटे शहरों से भी बड़े सपनों को साकार किया जा सकता है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303 948 009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now