सीएमईजीपी योजना में ऋण नहीं मिलने से महिला समूह परेशान, पंजाब नेशनल बैंक पर लगाए देरी के आरोप
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
मुंगेली, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
स्वरोजगार की उम्मीद में बैठे हितग्राहियों ने कलेक्टर से लगाई गुहार, समय पर ऋण नहीं मिलने से प्रभावित हो रही योजना
मुंगेली ACGN:- मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (CMEGP) के तहत स्वरोजगार शुरू करने की तैयारी कर रहे महिला स्व-सहायता समूह की सदस्यों ने पंजाब नेशनल बैंक प्रबंधन पर ऋण वितरण में अनावश्यक देरी और उदासीनता का आरोप लगाया है। इस संबंध में महिलाओं ने जिला कलेक्टर को शिकायत पत्र सौंपकर हस्तक्षेप की मांग की है।

शिकायत में बताया गया है कि खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड तथा जिला पंचायत के माध्यम से सीएमईजीपी योजना के अंतर्गत सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऋण प्रकरण करीब तीन से चार माह पहले बैंक शाखा में जमा किया गया था। इसके बाद भी अब तक ऋण स्वीकृति नहीं मिलने से हितग्राही परेशान हैं।
महिला समूह के सदस्यों का आरोप है कि बैंक प्रबंधन द्वारा बार-बार प्रक्रिया पूरी नहीं होने और नए पदभार ग्रहण करने जैसी बातों का हवाला देकर उन्हें इंतजार करने को कहा जा रहा है।

शिकायतकर्ताओं के अनुसार बैंक की ओर से उन्हें छह माह तक प्रतीक्षा करने की बात कही गई है, जिससे स्वरोजगार शुरू करने की उनकी योजना प्रभावित हो रही है।
हितग्राहियों का कहना है कि शासन द्वारा युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से चलाई जा रही रोजगार योजनाओं का लाभ समय पर नहीं मिलने से योजना की मूल भावना प्रभावित हो रही है।
महिला समूह ने कलेक्टर से मामले की जांच कराकर जिम्मेदार अधिकारियों पर उचित कार्रवाई करने तथा जल्द से जल्द ऋण उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि समय पर वित्तीय सहायता नहीं मिली तो उनके व्यवसाय की शुरुआत में बाधा उत्पन्न होगी।
गौरतलब है कि बैंकिंग सेवाओं और ऋण प्रक्रियाओं में देरी को लेकर समय-समय पर शिकायतें सामने आती रही हैं। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303 948 009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


