पत्नी की हत्या के मामले में पति गिरफ्तार, हथौड़ी से वार कर उतारा था मौत के घाट
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी
धरमजयगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, वारदात में प्रयुक्त हथौड़ी बरामद
रायगढ़ ACGN:- महिला संबंधी गंभीर अपराधों पर सख्त कार्रवाई करते हुए धरमजयगढ़ पुलिस ने पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की हथौड़ी भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार थाना चक्रधरनगर से प्राप्त मर्ग डायरी की जांच के दौरान मृतिका मेहतरीन बाई मंझवार निवासी ग्राम बाँसजोर की मौत के मामले में जांच शुरू की गई। थाना धरमजयगढ़ पुलिस ने परिजनों और अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट का अवलोकन किया।

जांच में सामने आया कि 17 जून 2026 की सुबह इलाज के लिए पैसे मांगने की बात को लेकर पति श्यामलाल मंझवार और पत्नी मेहतरीन बाई के बीच विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने घर में रखी लोहे की हथौड़ी से पत्नी के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
घायल महिला को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 20 जून 2026 को उसकी मौत हो गई। मर्ग जांच में हत्या की पुष्टि होने के बाद थाना धरमजयगढ़ में आरोपी पति के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी श्यामलाल मंझवार उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम बाँसजोर को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने घटना स्वीकार की। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त लोहे की हथौड़ी बरामद कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं के विरुद्ध हिंसा और गंभीर अपराधों पर रायगढ़ पुलिस पूरी गंभीरता से कार्रवाई कर रही है। महिला सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
इस कार्रवाई में एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी, एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक राजेश जांगड़े सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303 948 009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


