शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने रायगढ़ पुलिस की सघन फुट पेट्रोलिंग, संदिग्धों पर नजर
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी
विजुअल पुलिसिंग के तहत बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी, असामाजिक तत्वों को दी चेतावनी
रायगढ़ ACGN:- शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से रायगढ़ पुलिस ने विजुअल पुलिसिंग को बढ़ावा देते हुए प्रमुख बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में सघन फुट पेट्रोलिंग अभियान चलाया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस टीम ने देर शाम शहर के विभिन्न इलाकों का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

सीएसपी श्री मयंक मिश्रा ने पुलिस जवानों के साथ स्वयं पेट्रोलिंग करते हुए प्रमुख स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस टीम ने हटरी बाजार, न्यू मार्केट, सराफा बाजार, सब्जी मार्केट, बड़पारा, रेलवे स्टेशन, सत्तीगुड़ी चौक, बैकुंठपुर, राजीवनगर सहित कई क्षेत्रों में भ्रमण किया।

पेट्रोलिंग के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी करने वाले युवकों, शराबखोरी और विवाद की स्थिति पैदा करने वाले लोगों से पूछताछ कर उन्हें सख्त चेतावनी दी गई। पुलिस ने नागरिकों से भी अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

रायगढ़ पुलिस द्वारा लगातार अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पैदल पेट्रोलिंग कर अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जा रही है। पुलिस का उद्देश्य शहर में शांति व्यवस्था कायम रखने के साथ आम लोगों के बीच सुरक्षा की भावना मजबूत करना है।
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि विजुअल पुलिसिंग के माध्यम से शहर के प्रत्येक क्षेत्र में पुलिस की प्रभावी उपस्थिति सुनिश्चित की जा रही है। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों पर लगातार नजर रखी जाएगी तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303 948 009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


