नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ग्राम तेलसरा में गूंजा शिक्षा का संदेश, विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव 2026 का हुआ भव्य आयोजन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

ग्राम तेलसरा में गूंजा शिक्षा का संदेश, विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव 2026 का हुआ भव्य आयोजन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

नवप्रवेशी बच्चों का तिलक, पुष्पवर्षा से स्वागत, विधायक प्रेमचंद पटेल ने बांटी पाठ्यपुस्तकें और साइकिल

कोरबा ACGN:- नवीन शिक्षा सत्र 2026-27 के शुभारंभ अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन की योजना के तहत आयोजित पढ़ाई तिहार एवं शाला प्रवेश उत्सव के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव 2026 का आयोजन शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला तेलसरा, संकुल बाँकीसाइट विकासखंड कटघोरा में हर्षोल्लास के साथ किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम तेलसरा की सरपंच श्रीमती इंदु तंवर ने की, वहीं जनपद सदस्य श्री श्रवण कुमार तंवर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इसके बाद नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, पुष्पवर्षा कर और मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकें, गणवेश तथा कक्षा 9वीं की छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिलों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक श्री पन्नालाल साहू एवं श्री मुन्नालाल साहू के सेवानिवृत्त होने पर शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।


विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री अभिमन्यु सिंह टेकाम ने विभागीय प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए शासन की विभिन्न योजनाओं एवं शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी।
अपने उद्बोधन में विधायक श्री प्रेमचंद पटेल ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और शिक्षा उनके सर्वांगीण विकास की नींव है। उन्होंने पालकों से बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने और शिक्षा के प्रति जागरूक रहने की अपील की।


सरपंच श्रीमती इंदु तंवर ने कहा कि विद्यालय, पालक और समाज के संयुक्त प्रयासों से ही बच्चों का उज्ज्वल भविष्य तैयार होता है। जनपद सदस्य श्री श्रवण कुमार तंवर ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा को सफलता का सबसे बड़ा माध्यम बताया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा स्वागत गीत, लोकनृत्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।
शासन की न्योता भोज योजना के तहत ग्राम पंचायत तेलसरा की सरपंच द्वारा विद्यार्थियों के लिए विशेष भोजन की व्यवस्था की गई। बच्चों ने उत्साहपूर्वक इसमें सहभागिता की।
कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री अभिमन्यु सिंह टेकाम, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री हरि कृष्णा नायक, नोडल प्राचार्य श्री कुमुद लाल डहरिया, बीआरसी श्री प्रहलाद साहू सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं, जनप्रतिनिधि, पालक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
अंत में सभी उपस्थितजनों ने शत-प्रतिशत नामांकन, नियमित उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303 948 009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now