नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बिना अनुमति अवैध निर्माण पर प्रशासन का चला बुलडोजर, सेंट पॉल स्कूल परिसर में बड़ी कार्रवाई – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बिना अनुमति अवैध निर्माण पर प्रशासन का चला बुलडोजर, सेंट पॉल स्कूल परिसर में बड़ी कार्रवाई

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई

रायपुर ACGN:- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर रायपुर जिले में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बिना अनुमति निर्माण की शिकायत पर सेंट पॉल स्कूल परिसर में प्रशासन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को हटाने की कार्यवाही की।


प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर निगम रायपुर के जोन क्रमांक 4 को सेंट पॉल स्कूल परिसर में अवैध निर्माण की शिकायत मिली थी। शिकायत के बाद नगर निगम द्वारा निर्माणकर्ता को 21 फरवरी 2026 को पहला नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद 24 मार्च 2026 और 2 अप्रैल 2026 को क्रमशः दूसरा और तीसरा नोटिस जारी कर निर्माण कार्य बंद करने एवं अतिरिक्त निर्माण हटाने के निर्देश दिए गए थे।


तीन बार नोटिस जारी होने के बाद भी निर्माण कार्य जारी रहने और प्रस्तुत जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर प्रशासन ने 6 मई 2026 एवं 1 जून 2026 को स्मरण पत्र जारी कर अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर आज राजस्व विभाग, नगर निगम रायपुर और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में बिना अनुमति किए जा रहे अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। आम नागरिकों की सुविधा, शहर की व्यवस्था और नियमों के पालन को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा ऐसी गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी।
इस कार्रवाई के दौरान अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान सिंह राठौर, एसडीएम श्री नंदकुमार चौबे, तहसीलदार श्री राममूर्ति दीवान, जोन कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी सहित राजस्व, नगर निगम और पुलिस प्रशासन की टीम मौजूद रही।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303 948 009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now