नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पिस्टल की नोक पर हुए अपहरण और 20 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

पिस्टल की नोक पर हुए अपहरण और 20 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

03 दिन के भीतर अपहृत गिरीश यादव को पुलिस ने सकुशल कराया बरामद, अंतरराज्यीय गिरोह तक पहुंची पुलिस

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही ACGN:- जिले के मरवाही थाना क्षेत्र में पिस्टल की नोक पर हुए अपहरण और 20 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की तत्परता और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अपहृत गिरीश यादव को तीन दिनों के भीतर सकुशल बरामद कर लिया गया।
मामले के अनुसार 20 जून 2026 की सुबह ग्राम उषाढ निवासी गिरीश यादव पिता रंजित यादव उम्र 41 वर्ष को दो अज्ञात व्यक्तियों ने पिस्टल दिखाकर उसके घर से जबरन बलेनो कार में बैठाकर अपहरण कर लिया था। घटना की रिपोर्ट गिरीश यादव की पत्नी द्वारा थाना मरवाही में दर्ज कराई गई थी। जिस पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 110/2026 के तहत धारा 333, 140(3), 351(3), 3(5) बीएनएस एवं आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज श्री रामगोपाल गर्ग के मार्गदर्शन और पुलिस अधीक्षक जीपीएम श्री मनोज खिलारी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में थाना मरवाही और जिला साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई।
जांच के दौरान अपहरणकर्ताओं ने गिरीश यादव को छोड़ने के एवज में 20 लाख रुपये की फिरौती की मांग की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल, टावर लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की लोकेशन चिन्हित की तथा अलग-अलग राज्यों में टीम भेजकर कार्रवाई की।


पुलिस टीम ने अपहृत गिरीश यादव को सुरक्षित बरामद करते हुए मामले में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से पूछताछ में पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ। पुलिस द्वारा अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।


गिरफ्तार आरोपियों में पुंडलिक केंद्रे पिता लक्ष्मण केंद्रे उम्र 37 वर्ष निवासी उमरगा जिला लातूर महाराष्ट्र, चंद्रशेखर पिता गंगाराम उम्र 30 वर्ष निवासी जोधपुर राजस्थान और शेषपाल सिंह पिता हरि प्रसाद सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश शामिल हैं।
आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल, 6 जिंदा कारतूस, 6 एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा एक स्कार्पियो एन वाहन जिसमें नीली बत्ती एवं पुलिस लिखा प्लेट लगा हुआ था, बरामद किया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों से विस्तृत पूछताछ कर मामले में शामिल अन्य लोगों और पूरी साजिश का पता लगाया जा रहा है।
इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश कुमार मिश्रा, एसडीओपी मरवाही श्री राजेश देवांगन, थाना प्रभारी मरवाही निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह सहित साइबर सेल और थाना मरवाही की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303 948 009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now