भिलासा संगीत एवं नृत्य महोत्सव में उमड़ा दर्शकों का सैलाब, कलाकारों ने बांधा समां
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
गंजाम, ओडिशा
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनिल कुमार चौधरी, गंजाम
कला और संस्कृति के रंग में रंगा बरहमपुर, ओडिसी से लेकर आधुनिक नृत्य तक की हुई शानदार प्रस्तुति
गंजाम ACGN:- बरहमपुर शहर के प्रकाशम हॉल परिसर में ललिता कल्चरल एकेडमी द्वारा आयोजित भिलासा संगीत एवं नृत्य महोत्सव 2026 में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी जगन्नाथ बिहार स्थित ललिता कल्चरल एकेडमी की ओर से आयोजित इस भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एकेडमी की संस्थापक वी. चंद्रकला ने की। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष पी. सत्यनारायण, दीनबंधु दोरा, कला प्रेमी अजीत पात्र, राजा सेनापति, ए. जगदीश, वरिष्ठ पत्रकार एवं गायक सुदीप कुमार साहू, समाजसेवी तथा महान संघ सभापति सुशांत सावत, मनोज महापात्र सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में अतिथियों ने कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए भारतीय कला और संस्कृति के संरक्षण पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान ओडिसी, संबलपुरी, सेमी क्लासिकल और आधुनिक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।
इस अवसर पर लॉटरी ड्रॉ के माध्यम से विजेताओं को पुरस्कृत किया गया तथा उपस्थित अतिथियों और सहयोगियों को सम्मानित किया गया। तेलुगु जगत की प्रसिद्ध गायिका विजयालक्ष्मी ने अपनी मधुर आवाज से माहौल को संगीतमय बना दिया और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में सभापति द्वारिका नाथ, कामेश्वर, अविनाश, ललिता हसिनी, सपना, स्वाति, अजय कुमार, किशोर सहित एकेडमी के सदस्य एवं बड़ी संख्या में कला प्रेमी उपस्थित रहे। कार्तिक पाणिग्राही ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
भिलासा संगीत एवं नृत्य महोत्सव ने क्षेत्र में कला, संस्कृति और प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हुए एक यादगार छाप छोड़ी।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303 948 009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


