नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर सरकार सख्त, पेंड्रा रोड के डी.डी. हॉस्पिटल को कारण बताओ नोटिस जारी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर सरकार सख्त, पेंड्रा रोड के डी.डी. हॉस्पिटल को कारण बताओ नोटिस जारी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

मरीजों की सुरक्षा से समझौता नहीं होगा, जांच में मिली अनियमितताओं पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही ACGN:- आम नागरिकों को बेहतर और सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने स्वास्थ्य संस्थानों की निगरानी तेज कर दी है। इसी कड़ी में पेंड्रा रोड स्थित डी.डी. हॉस्पिटल, सेमरा तिराहा में स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा किए गए निरीक्षण में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर अस्पताल प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
जिला प्रशासन के निर्देश पर हुई जांच में सामने आया कि मृतक मरीज ज्योति सोनवानी एक्लेम्सिया जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थी, जिसके उपचार के लिए उच्च स्तरीय स्वास्थ्य संस्था की आवश्यकता थी। इसके बावजूद मरीज को अस्पताल में भर्ती कर उपचार किए जाने को स्वास्थ्य विभाग ने गंभीर लापरवाही माना है।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल में आपातकालीन सेवाओं के लिए आवश्यक 24 घंटे चिकित्सक की उपलब्धता नहीं पाई गई। जांच टीम ने पाया कि 17 एवं 18 जून 2026 को अस्पताल में मरीजों की देखरेख के लिए पर्याप्त चिकित्सकीय व्यवस्था उपलब्ध नहीं थी। सर्जरी के बाद भर्ती मरीजों के बावजूद ऑन ड्यूटी चिकित्सक की अनुपस्थिति को भी विभाग ने गंभीर माना है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बताया कि अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ, शल्य चिकित्सक, निश्चेतना विशेषज्ञ सहित आवश्यक प्रशिक्षित चिकित्सा स्टाफ की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित नहीं थी। साथ ही मरीजों की निरंतर निगरानी के लिए आवासीय चिकित्सा अधिकारी की व्यवस्था भी नहीं मिली।
जांच के दौरान आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज करा रहे मरीजों से निर्धारित पैकेज के अतिरिक्त लगभग 1 लाख 50 हजार रुपये लिए जाने की शिकायत भी सामने आई है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जांच शुरू कर दी है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जारी नोटिस में अस्पताल प्रबंधन से छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं अनुज्ञापन अधिनियम 2010 के तहत निर्धारित मानकों का पालन नहीं करने पर तीन दिवस के भीतर जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मरीजों के जीवन और स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्वास्थ्य संस्थाओं की लगातार निगरानी जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303 948 009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now