नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अंबिकापुर–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब चलेगी सप्ताह में दो दिन, मंत्री राजेश अग्रवाल ने जताया आभार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

अंबिकापुर–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब चलेगी सप्ताह में दो दिन, मंत्री राजेश अग्रवाल ने जताया आभार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सरगुजा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू

रेल सुविधा विस्तार से सरगुजा संभाग के यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत, दिल्ली आवागमन होगा आसान

सरगुजा ACGN:- भारतीय रेलवे मंत्रालय द्वारा ट्रेन संख्या 22407/22408 अंबिकापुर–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस के संचालन को साप्ताहिक से बढ़ाकर द्विसाप्ताहिक किए जाने के निर्णय का पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने स्वागत करते हुए केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय के प्रति आभार व्यक्त किया है।
मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि लंबे समय से क्षेत्रवासियों द्वारा इस ट्रेन की आवृत्ति बढ़ाने की मांग की जा रही थी। रेलवे मंत्रालय द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया यह निर्णय सरगुजा संभाग सहित उत्तर छत्तीसगढ़ के लाखों लोगों के लिए महत्वपूर्ण सौगात है।
उन्होंने कहा कि ट्रेन के सप्ताह में दो दिन संचालित होने से यात्रियों को दिल्ली और देश के अन्य प्रमुख शहरों तक आवागमन में पहले से अधिक सुविधा मिलेगी। इसका सीधा लाभ विद्यार्थियों, व्यापारियों, नौकरीपेशा लोगों और इलाज के लिए बाहर जाने वाले मरीजों को मिलेगा।
मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि रेल सुविधाओं का विस्तार क्षेत्र के विकास को गति देता है। बेहतर कनेक्टिविटी से पर्यटन, व्यापार और रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने इस जनहितैषी निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर यातायात सुविधा पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में उत्तर छत्तीसगढ़ को रेलवे क्षेत्र में और अधिक सुविधाएं एवं विकास की नई सौगातें मिलती रहेंगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303 948 009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now