नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पोखरी खदान से मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान के लिए विश्रामपुर पुलिस ने नागरिकों से मांगी मदद – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

पोखरी खदान से मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान के लिए विश्रामपुर पुलिस ने नागरिकों से मांगी मदद

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू

करमपुर रोड स्थित पोखरी में मिला शव, 25 से 30 वर्ष अनुमानित उम्र के युवक की नहीं हो सकी पहचान

सूरजपुर ACGN:- थाना विश्रामपुर क्षेत्र अंतर्गत करमपुर रोड स्थित पोखरी (खदान) से मिले अज्ञात पुरुष के शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के लिए जिले सहित आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों से सहयोग की अपील की है।
पुलिस के अनुसार 17 जून 2026 को सूचना मिली थी कि करमपुर रोड स्थित पोखरी खदान क्रमांक 5-6 के पानी में एक व्यक्ति का शव दिखाई दे रहा है। सूचना पर थाना विश्रामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जिला आपदा बल (डीडीआरएफ) सूरजपुर की मदद से शव निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन शव गहरे पानी में चला गया।
इसके बाद 18 जून को डीडीआरएफ अंबिकापुर और सूरजपुर की संयुक्त टीम ने खोज अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। 19 जून को पुनः संयुक्त टीम द्वारा तलाश अभियान चलाकर शव को पानी से बाहर निकाला गया।
शव काफी सड़ी-गली अवस्था में होने के कारण मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों में भी पतासाजी की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
पुलिस ने बताया कि मृतक अज्ञात पुरुष की अनुमानित उम्र 25 से 30 वर्ष है। उसकी लंबाई लगभग 5 फीट 9 इंच बताई गई है। मृतक की दोनों हथेलियों में हरे रंग का निशान है तथा उसके पहने हुए टी-शर्ट में भी हरा रंग लगा हुआ है।
थाना विश्रामपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को इस हुलिए से संबंधित कोई जानकारी हो या उनके क्षेत्र का कोई व्यक्ति लापता हो तो तत्काल निकटतम थाना या थाना विश्रामपुर जिला सूरजपुर से संपर्क करें। नागरिकों से प्राप्त जानकारी मृतक की पहचान और जांच में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303 948 009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now