तालाब पाटकर प्लॉटिंग के प्रयास पर पार्षद रोशन सोनी की आपत्ति, भूमाफियाओं पर कार्रवाई और तालाब पुनर्जीवन की मांग
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
मुंगेली, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
शहर के जलस्रोत बचाने आगे आए युवा पार्षद, कलेक्टर से की वर्षों पुराने तालाब को पुनः विकसित करने की मांग
मुंगेली ACGN:- शहर में लगातार गिरते भू-जल स्तर और बढ़ते जल संकट को देखते हुए एंड्रूज वार्ड क्रमांक 19 के युवा पार्षद रोशन सोनी ने एक बार फिर जनहित से जुड़ा बड़ा मुद्दा उठाया है। उन्होंने जिला कलेक्टर से वर्षों पुराने सार्वजनिक तालाब को पुनर्जीवित करने, पुनः खुदाई कराने और जलभराव की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
पार्षद रोशन सोनी ने बताया कि बिलासपुर रोड स्थित राज प्रॉपर्टी के सामने वर्षों से मौजूद सार्वजनिक तालाब को कुछ भूमाफियाओं द्वारा पाटकर प्लॉटिंग करने का प्रयास किया गया था। इस मामले में प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद कार्यवाही रुकी, लेकिन अब आवश्यकता है कि इस स्थल को फिर से तालाब के रूप में विकसित किया जाए।
उन्होंने कहा कि शहर के पुराने जलस्रोतों पर अतिक्रमण और उन्हें खत्म करने के प्रयास आने वाले समय में गंभीर जल संकट का कारण बन सकते हैं। ऐसे में प्रशासन को भूमाफियाओं की गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखते हुए तालाबों के संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।
रोशन सोनी ने कलेक्टर से मांग की है कि उक्त तालाब की सीमांकन कराकर पुनः खुदाई कराई जाए, जिससे बारिश के पानी का संचयन हो सके और मुंगेली शहर के गिरते भू-जल स्तर में सुधार लाया जा सके।
उन्होंने कहा कि तालाब केवल पानी का स्रोत नहीं बल्कि पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता और शहर के प्राकृतिक संतुलन का आधार होते हैं। इनका संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहद जरूरी है।
युवा पार्षद ने कहा कि वे हमेशा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता से उठाते रहेंगे। जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और नागरिक सुविधाओं से जुड़े मामलों में जनता की आवाज बनकर काम करना ही उनका उद्देश्य है।
स्थानीय नागरिकों ने भी पार्षद की इस पहल का समर्थन करते हुए कहा कि पुराने तालाब का पुनर्जीवन शहर के लिए बड़ी सौगात साबित होगा। इससे जल संकट कम होगा और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303 948 009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


