गौरी शंकर मंदिर बसदेई में गूंजा योग का संदेश, 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ भव्य आयोजन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सूरजपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू
योग गुरु कौशल साहू के मार्गदर्शन में ग्रामीणों, बच्चों और युवाओं ने किया योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन का लिया संकल्प
सूरजपुर ACGN:- जिले के बसदेई स्थित गौरी शंकर मंदिर परिसर में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ योग गुरु कौशल साहू के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत सरपंच मनोज सिंह एवं बीडीसी सदस्य रामलाल सिंह के मुख्य आतिथ्य में हुआ।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं और स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उपस्थित लोगों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास करते हुए योग के महत्व को समझा और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पतंजलि योग परिवार बसदेई की ओर से स्कूली बच्चों को मुख्य अतिथियों के हाथों कॉपी एवं पेन वितरित किए गए।

आयोजकों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत और जीवन संतुलित रहता है। योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि बेहतर जीवन जीने की एक प्रभावी पद्धति है।

आयोजन में योग गुरु मनीष केशरवानी, मारुति नंदन चक्रधारी, भुनेश्वर देवांगन, मुनेश्वर राजवाड़े, रामपुकार ठाकुर, सीनियर सिंह, बसंत सिंह, ज्वाला प्रसाद, पीतांबर सिंह, दया सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303 948 009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


