नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पशुपतिनाथ मंदिर की दानपेटी चोरी का खुलासा, विधि से संघर्षरत बालक गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

पशुपतिनाथ मंदिर की दानपेटी चोरी का खुलासा, विधि से संघर्षरत बालक गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय

सीसीटीवी और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, चोरी की रकम में से 2200 रुपए बरामद

रायपुर ACGN:- राजधानी रायपुर के थाना डीडी नगर क्षेत्र में मंदिर की दानपेटी चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार पशुपतिनाथ मंदिर में रखी दानपेटी से करीब 10 हजार रुपए चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी।


जानकारी के अनुसार 19 जून 2026 को प्रार्थिया गायत्री सिन्हा ने थाना डीडी नगर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि सामुदायिक भवन के पास स्थित पशुपतिनाथ मंदिर की दानपेटी को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। मामले में थाना डीडी नगर में अपराध क्रमांक 381/26 धारा 305ए बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।


घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना डीडी नगर एवं साइबर टीम द्वारा संयुक्त रूप से जांच शुरू की गई। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज एवं तकनीकी संसाधनों की मदद से आरोपी की पहचान कर विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा।
पूछताछ में बालक ने मंदिर की दानपेटी चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की रकम में से 2200 रुपए बरामद किए हैं, जबकि शेष रकम खर्च कर देना बताया गया है।
पुलिस द्वारा मामले में आगे की विवेचना एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303 948 009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now