रिश्वत मांगने की शिकायत पर तहसील कार्यालय कटघोरा की सहायक ग्रेड-02 निलंबित
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :-
नक्शा-नकल जारी करने के एवज में अवैध राशि मांगने का आरोप, जांच पूरी होने तक पोंड़ीउपरोड़ा रहेगा मुख्यालय
कोरबा ACGN:- शासकीय कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने भ्रष्टाचार और अनियमितता के मामलों में सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने तहसील कार्यालय कटघोरा में पदस्थ सहायक ग्रेड-02 श्रीमती मंजू कृष्णा धिरही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं दण्डाधिकारी कटघोरा के समक्ष एक शिकायत प्रस्तुत की गई थी, जिसमें तहसील कार्यालय कटघोरा में नकल जारी करने के बदले आवेदक किशन कुमार से अवैध राशि की मांग किए जाने का आरोप लगाया गया था। शिकायतकर्ता द्वारा आरोपों के समर्थन में वीडियो रिकॉर्डिंग भी प्रस्तुत की गई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन द्वारा शिकायत की जांच कराई गई। जांच एवं परीक्षण के बाद अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कटघोरा ने संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा करते हुए रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी।
रिपोर्ट के परीक्षण के बाद कलेक्टर कुणाल दुदावत ने पाया कि संबंधित कर्मचारी का कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम-3 के विपरीत है। इसके आधार पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के नियम-9 के तहत कार्रवाई करते हुए श्रीमती मंजू कृष्णा धिरही को निलंबित कर दिया गया।
निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय पोंड़ीउपरोड़ा निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आम नागरिकों से जुड़े शासकीय कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, भ्रष्ट आचरण या अवैध वसूली को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिकायत मिलने पर निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वाले अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने कहा है कि यह कार्रवाई पारदर्शी व्यवस्था, जवाबदेही और जनहित को प्राथमिकता देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303 948 009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


