सेवा, संगठन विस्तार और सामाजिक विकास पर केंद्रित रही यूपीएमएस की प्रथम प्रांतीय बैठक
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
जूनागढ़, ओड़िशा
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- पवन अग्रवाल
71 शाखाओं के 300 प्रतिनिधियों ने लिया भाग, भविष्य की योजनाओं और समाज सेवा के कार्यों पर हुआ मंथन
जूनागढ़ ACGN:- उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन (यूपीएमएस) की नवगठित प्रांतीय कार्यकारिणी वर्ष 2026-28 की प्रथम प्रांतीय बैठक रविवार को श्री अग्रसेन भवन जूनागढ़ में सफलतापूर्वक आयोजित हुई। बैठक में ओड़िशा की 71 शाखाओं से पहुंचे करीब 300 प्रतिनिधियों ने भाग लेकर संगठन विस्तार, समाज सेवा और सामाजिक विकास से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मां मानिकेश्वरी विश्वविद्यालय कालाहांडी के कुलपति डॉ. पवन कुमार अग्रवाल रहे। बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. सुभाष चंद्र अग्रवाल ने की। इस अवसर पर महामंत्री किशन लाल अग्रवाल, निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष दिनेश कुमार अग्रवाल, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. गोविंद अग्रवाल, उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता, कोषाध्यक्ष सीए नरेंद्र जैन सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बैठक में वर्ष 2026-28 के विजन दस्तावेज, संगठन को मजबूत करने, सदस्यता विस्तार अभियान, सेवा प्रकल्पों और सामाजिक जिम्मेदारियों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच बढ़ाने और जनहित से जुड़े कार्यों को गति देने की रणनीति पर विचार किया।
इस दौरान कोषाध्यक्ष सीए नरेंद्र जैन ने संगठन की वित्तीय स्थिति और आय-व्यय का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। वहीं सदस्यता अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाली शाखाओं और सक्रिय कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। ओपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल करने वाली प्रतिभावान छात्राओं का भी अभिनंदन कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. सुभाष चंद्र अग्रवाल ने कहा कि सम्मेलन शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज सेवा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में नई योजनाओं के साथ आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल सामाजिक जुड़ाव तक सीमित नहीं बल्कि समाज और जरूरतमंद लोगों के लिए लगातार सेवा कार्य करना है।
निवर्तमान अध्यक्ष दिनेश कुमार अग्रवाल ने मातृशक्ति और युवाओं की सक्रिय भागीदारी को संगठन की सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा कि समाज के विकास में नई पीढ़ी की भूमिका महत्वपूर्ण है और संगठन इसे आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास करेगा।
बैठक में जूनागढ़ शाखा द्वारा किए गए बेहतर आतिथ्य और व्यवस्थाओं की सभी प्रतिनिधियों ने सराहना की। इस अवसर पर बलांगीर शाखा को उत्कृष्ट सामाजिक एवं जनसेवा कार्यों के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष सुशील अग्रवाल, सचिव कन्हैया लाल अग्रवाल, प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल, प्रांतीय मीडिया प्रभारी पत्रकार पवन अग्रवाल, समाज सुधार संयोजक मोहन अग्रवाल, राजनीतिक चेयरमैन विष्णु प्रसाद केडिया, पत्रकार मनोज जैन सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
बैठक में लिए गए निर्णयों से आने वाले वर्षों में उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई गई।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303 948 009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


