नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नुआपाटना के श्री श्री गोपाल कृष्ण मंदिर में योग दिवस पर उमड़ा उत्साह, 300 से अधिक लोगों ने किया योगाभ्यास – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

नुआपाटना के श्री श्री गोपाल कृष्ण मंदिर में योग दिवस पर उमड़ा उत्साह, 300 से अधिक लोगों ने किया योगाभ्यास

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कटक, ओड़िशा

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- स्वामी बिजया नंद जी महाराज

स्वस्थ वृद्धावस्था के संदेश के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, ग्रामीणों और युवाओं ने लिया नियमित योग का संकल्प

कटक ACGN:- चौद्वार क्षेत्र के नुआपाटना स्थित श्री श्री गोपाल कृष्ण मंदिर प्रांगण में मंदिर परिचालना कमिटी द्वारा 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस वर्ष की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” पर आधारित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं और विद्यार्थियों ने भाग लेकर योग के महत्व को समझा।
कार्यक्रम में 300 से अधिक लोगों ने सहभागिता की, जिसमें श्री श्री गोपाल कृष्ण मंदिर कमिटी के सदस्य, ग्रामवासी, महिला समूह, युवागोष्ठी के सदस्य, मंदिर सेवायत और आसपास के विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल रहे। योग शिविर का संचालन बिरसा मुंडा प्रभात शाखा की प्रशिक्षक सत्य रथ द्वारा किया गया।
प्रशिक्षक सत्य रथ ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए नियमित योग बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन योगाभ्यास करने से शरीर स्वस्थ रहता है और कई गंभीर बीमारियों से बचाव किया जा सकता है।


कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। वक्ताओं ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज में योग के प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की। ग्रामीणों और युवाओं ने नियमित रूप से योग करने का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर नुआपाटना गांव के मुखिया सहित बड़ी संख्या में युवक-युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। युवागोष्ठी के अजय कुमार स्वाइन, प्राणकृष्ण दलाई, दिलीप साहू, श्रीपति साहू, नित्यानंद महारणा, मनोज खूंटिया, मुनू दास, बलराम मिश्र, आश्रम के नारायण पड़ा, श्रीवत्स स्वाइन सहित कई युवाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।
योग दिवस का यह आयोजन स्वास्थ्य, अनुशासन और भारतीय संस्कृति के प्रति लोगों को जोड़ने वाला साबित हुआ। मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम ने ग्रामीणों के बीच योग को जीवन का हिस्सा बनाने का सकारात्मक संदेश दिया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303 948 009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now